नई दिल्ली: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने कलपक्कम में स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए 500 मेगावाट प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) की पहली क्रिटिकलिटी हासिल करने में अहम भूमिका निभाई। यह भारत की सिविल न्यूक्लियर यात्रा की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में BHEL एक प्रमुख भागीदार रहा। कंपनी ने कहा, “प्राइमरी रिएक्टर साइड पर, BHEL ने इनर वेसल और थर्मल बैफल के निर्माण, आपूर्ति और फेब्रिकेशन तथा स्टीम जनरेटर-इवैपोरेटर, इनर और मेन वेसल की तकनीक के विकास के माध्यम से योगदान दिया है।”
BHEL ने आगे कहा, “सेकेंडरी साइड पर, BHEL ने स्वदेशी तकनीक पर आधारित 500 मेगावाट मेन प्लांट टर्बाइन जनरेटर पैकेज की आपूर्ति और स्थापना की है। ये महत्वपूर्ण उपलब्धियां देश की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भर व विकसित भारत के विजन की दिशा में भारत की परमाणु यात्रा में एक प्रमुख भागीदार के रूप में BHEL की भूमिका को मजबूत करती हैं।”
A Historic Moment for India. A Proud Moment for BHEL
The indigenously designed 500 MWe Prototype Fast Breeder Reactor (PFBR) at Kalpakkam has achieved First Criticality, marking a defining leap in India’s civil nuclear journey.
BHEL is proud to be a key partner in this landmark… pic.twitter.com/53PklleObl
— Bharat Heavy Electricals Limited (@BHEL_India) April 21, 2026







