भुबनेश्वर: ओडिशा स्टील प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (ओएसपीए) ने अपने सदस्यों की एक बैठक में प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव और जिन्दल स्टील के सलाहकार असित त्रिपाठी को सर्वसम्मति से अपना अध्यक्ष चुना है।
ओएसपीए, ओडिशा की प्रमुख स्टील और खनन कंपनियों का एक नया सामूहिक मंच है, जिसमें जिन्दल स्टील, टाटा स्टील, जिन्दल स्टेनलेस, जेएसडब्ल्यू स्टील, ए.एम.एन.एस. और अन्य कंपनियां शामिल हैं।
इस मंच का उद्देश्य उद्योगों की भागीदारी बढ़ाना, जानकारी और अनुभवों के आपसी आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना और सभी प्रमुख हितधारकों के साथ सहयोग को एक नए मुकाम पर पहुंचाना है।
असित त्रिपाठी एक अनुभवी प्रशासक हैं, जिन्होंने शासन, नीतियों और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में कई दशकों तक अगुवाई की है। अपने व्यापक अनुभव और गहरी समझ के साथ वे इस नए दायित्व के लिए सबसे योग्य और भरोसेमंद व्यक्ति हैं।







