नई दिल्ली: टाटा पावर को 324 मेगावाट/2,592 मेगावाट-घंटा (MWh) क्षमता वाले पंप्ड स्टोरेज प्लांट (PSP) के विकास के लिए भारतीय सौर ऊर्जा निगम (SECI) से लेटर ऑफ अवॉर्ड (LoA) प्राप्त हुआ है।
टाटा पावर ने शनिवार को बताया कि इस परियोजना के लिए कुल वार्षिक निश्चित शुल्क ₹351.3 करोड़ निर्धारित किया गया है, जबकि प्रति मेगावाट वार्षिक निश्चित शुल्क ₹1.0841826 करोड़ होगा।
परियोजना के लिए सेवा समझौता आपूर्ति की निर्धारित प्रारंभ तिथि (Scheduled Commencement of Supply Date) से 40 वर्षों तक प्रभावी रहेगा। अवॉर्ड की शर्तों के अनुसार, टाटा पावर को विद्युत खरीद समझौते (PPA) की प्रभावी तिथि से 36 महीनों के भीतर बिजली आपूर्ति शुरू करनी होगी।
अवॉर्ड की शर्तों के अनुसार, इस परियोजना का वार्षिक साइकिल लॉस 24.61 प्रतिशत होगा।
यह पंप्ड स्टोरेज परियोजना ऊर्जा भंडारण और पीक पावर सहायता उपलब्ध कराकर ग्रिड की स्थिरता को मजबूत करने तथा नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण को बढ़ावा देने में सहायक होने की उम्मीद है।







