नई दिल्ली: भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अधीन, देश की सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक और महारत्न कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) और शिक्षा मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की उपक्रम एडसिल (इंडिया) लिमिटेड ने सेल के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 26 मई, 2026 को एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत, SAIL के परिचालन क्षेत्रों (Operational Areas) के आसपास स्थित स्कूलों में स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम्स स्थापित किए जाएंगे।
इस सहयोग का उद्देश्य समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना और सीखने के परिणामों (लर्निंग आउटकम्स) को और आगे ले जाना है। यह परियोजना सीधे तौर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और संयुक्त राष्ट्र के सस्टेनेबल विकास लक्ष्य-4 (SDG-4) के उद्देश्यों के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य अन्य बातों के साथ-साथ सभी के लिए समावेशी, न्यायसंगत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सीखने के अवसर सुनिश्चित करना है।
SAIL और EdCIL के बीच इस समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर SAIL के निदेशक (कार्मिक) के. के. सिंह की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर SAIL और एडसिल (EdCIL) के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।







