Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

ताजा खबर
हिंदुस्तान जिंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में 32 मिलियन टन अयस्क जोड़ा; अन्वेषण सफलता दर 88% के पार बीएचईएल ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया Coforge ने हाई-टेक क्षेत्र में AI फीचर्स से एंटरप्राइज परिणामों की ओर बदलाव को तेज किया ACME Solar ने राजस्थान में 66.68 मेगावाट सौर क्षमता और 300 मेगावाट घंटा BESS क्षमता शुरू की Bharat Forge और RTX की प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा भारत के स्वदेशी HALE UAV कार्यक्रम के लिए टर्बोप्रॉप इंजन की संभावनाएं तलाशेंगे BHEL को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 2025-26 के अंतर्गत द्वितीय पुरस्कार; लगातार तीसरे वर्ष राजभाषा के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
Search
Close this search box.

PM Modi क्वाड शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए USA रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 21 से 23 सितंबर 2024 तक चलने वाली इस यात्रा में प्रधानमंत्री सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा आयोजित चौथे क्वाड समिट में शामिल होंगे। जो डेलावेयर के विलमिंगटन में हो रहा है। क्वाड समिट में भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के नेताओं के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए सहयोग पर बातचीत की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर ट्वीट करते हुए कहा कि ‘मैं अमेरिका की यात्रा पर जा रहा हूँ, जहाँ मैं कई कार्यक्रमों में हिस्सा लूँगा। मैं राष्ट्रपति बाइडेन द्वारा आयोजित क्वाड समिट में भाग लूँगा और भविष्य के शिखर सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करूँगा।’

इसके साथ ही प्रधानमंत्री न्यूयॉर्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ में भी भाग लेंगे। जहाँ वे वैश्विक चुनौतियों और अवसरों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी अमेरिकी शहरों में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे, जहाँ भारतीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उनकी यात्रा का स्वागत कर रहे होंगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री की कई अमेरिकी कंपनियों के सीईओ से भी मिलने की योजना है और उनके साथ नई तकनीक के बारे में बातचीत संभव है। इसके जरिए भारत और अमेरिका के बीच तकनीकी सहयोग को और मजबूती दी जाएगी।

प्रधानमंत्री की इस यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को और मजबूत कर दिया है। इसके अलावा अमेरिका में मौजूद कुछ खालिस्तानी तत्वों के खतरे को देखते हुए सुरक्षा प्रबंध और भी कड़े किए गए हैं।

इस यात्रा को प्रधानमंत्री मोदी की तीसरी बार सत्ता में आने के बाद उनकी पहली अमेरिकी यात्रा के रूप में देखा जा रहा है, जो भारत-अमेरिका संबंधों को और गहरा करने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News