नई दिल्ली: एनएचपीसी के निदेशक (परियोजनाएं) संजय कुमार सिंह को नई दिल्ली में आयोजित 18वें हाइड्रो विज़न कॉन्क्लेव के दौरान प्रतिष्ठित “18वें इंडिया हाइड्रो एंड पीएसपी अवॉर्ड्स 2026” में “हाइड्रो विभूषण” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार ENERTIA फाउंडेशन और REPA (रिन्यूएबल एनर्जी प्रमोशन एसोसिएशन) के तत्वावधान में हाइड्रोपावर फोरम ऑफ इंडिया (HyFi) द्वारा प्रदान किया गया।
संजय कुमार सिंह को यह सम्मान जलविद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, परियोजना प्रबंधन में उत्कृष्ट नेतृत्व तथा चुनौतीपूर्ण कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व करने के लिए प्रदान किया गया।
एनएचपीसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “ऊर्जा और अवसंरचना क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक के अनुभव वाले सिविल इंजीनियर संजय कुमार सिंह 24 जुलाई 2024 से एनएचपीसी में निदेशक (परियोजनाएं) के रूप में कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में एनएचपीसी ने 800 मेगावाट पार्बती-II जलविद्युत परियोजना, 300 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना तथा 2,000 मेगावाट सुबनसिरी लोअर जलविद्युत परियोजना की 250-250 मेगावाट की चार इकाइयों के चालू होने सहित कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इसके अलावा कई रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जलविद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति में भी तेजी आई है। एनएचपीसी से पहले उन्होंने भारत और भूटान में नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना (1,500 मेगावाट), भूटान की ताला जलविद्युत परियोजना (1,020 मेगावाट), उत्तराखंड की नैतवार मोरी जलविद्युत परियोजना तथा हिमाचल प्रदेश की सुन्नी जलविद्युत परियोजना जैसी मेगा परियोजनाओं के कार्यान्वयन एवं विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”
एनएचपीसी ने आगे कहा, “संजय कुमार सिंह ने यह पुरस्कार पूरे एनएचपीसी परिवार को समर्पित किया और संगठन के कर्मचारियों के समर्पण, तकनीकी उत्कृष्टता तथा सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान परियोजना निष्पादन में उत्कृष्टता के माध्यम से भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में योगदान जारी रखने के लिए एनएचपीसी को और अधिक प्रेरित करेगा।”








If you are looking for a seamless mobile gaming experience, jiliapps is the way to go. Everything is optimized and the loading times are incredibly short. Five stars from me! jiliapps
Super impressed with the payouts here. Everything is transparent and the customer service is actually helpful. Highly recommend phjilione to everyone!
Super easy setup and the game graphics are stunning. It is definitely the most stable version I have used. Check ck9999appdownloadapk!
I really appreciate the customer support here. They answered my query about the deposit within minutes. phparkjili