Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

GAIL उत्तर प्रदेश में 600 मेगावाट का सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करेगा

Image courtesy: GAIL (India) Limited

New Delhi: गेल (इंडिया) लिमिटेड, भारत की एकीकृत ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी, ने आज उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित टुस्को के सोलर पार्क में 600 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने के लिए M/s टुस्को लिमिटेड के साथ अनुबंध समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों पर हस्ताक्षर गेल (इंडिया) लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (एसडी एवं नवीकरणीय) श्री परिवेश चुघ और टुस्को लिमिटेड के सीईओ श्री अनिल त्यागी द्वारा किए गए। इस अवसर पर गेल (इंडिया) लिमिटेड के निदेशक (व्यवसाय विकास) आर. के. सिंघल, टीएचडीसी के कार्यकारी निदेशक नीरज वर्मा तथा दोनों कंपनियों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह सौर ऊर्जा परियोजना 550 मेगावाट-घंटे की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) के साथ स्थापित की जाएगी। यह परियोजना मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के पाटा स्थित गेल के पेट्रोकेमिकल संयंत्र की कैप्टिव ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए होगी, साथ ही गैस-आधारित उपकरणों के विद्युतीकरण और उत्तर प्रदेश में स्थापित किए जा रहे सीबीजी संयंत्रों से उत्पन्न अतिरिक्त मांग को भी पूरा करेगी।

इस अवसर पर बोलते हुए, गेल (इंडिया) लिमिटेड के निदेशक (व्यवसाय विकास) आर. के. सिंघल ने कहा, “यह सौर परियोजना कम-कार्बन और सतत ऊर्जा समाधान की दिशा में गेल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।” उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश में गेल के व्यावसायिक विस्तार के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है।

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Follow Us

Related News