नई दिल्ली: Espire Hospitality Limited ने अपनी अल्ट्रा-लक्ज़री पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Marriott International के साथ वृंदावन के पास आगामी JW Marriott Resort & Spa के संचालन के लिए समझौते की घोषणा की है। Six Senses Fort Barwara, रणथंभौर की ऐतिहासिक सफलता के बाद यह कंपनी की लक्ज़री हॉस्पिटैलिटी पोर्टफोलियो में एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
वृंदावन के निकट प्रमुख स्थान पर स्थित यह रिसॉर्ट नई दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा से लगभग एक घंटे की दूरी पर होगा। शानदार कनेक्टिविटी और शांत वातावरण से लैस यह प्रोजेक्ट प्राकृतिक जल निकायों और हरियाली से घिरा होगा। करीब 14 एकड़ में फैले इस रिसॉर्ट को शांत, कलात्मक और सांस्कृतिक अनुभव देने वाले लग्ज़री डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, रिसॉर्ट की डिजाइन फिलॉसफी में सस्टेनेबिलिटी, स्थानीय शिल्पकला और जिम्मेदार सोर्सिंग को विशेष प्राथमिकता दी गई है।
जनवरी 2029 से मेहमानों के लिए खुलने वाले JW Marriott Resort & Spa में 151 लग्ज़री कीज़ होंगी, जिनमें प्रीमियम रूम, झरनों से सुसज्जित विशाल विला और एक भव्य प्रेसिडेंशियल सुइट शामिल होगा। रिसॉर्ट को स्टेकेशन, कॉर्पोरेट FITs, कॉन्फ्रेंस, MICE और डेस्टिनेशन वेडिंग्स को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि यह प्रोजेक्ट क्षेत्र में विश्वस्तरीय लक्ज़री हॉस्पिटैलिटी के नए मानक स्थापित करेगा।

Akhil Arora, सीईओ एवं प्रबंध निदेशक, Espire Hospitality Limited ने कहा, “हम Marriott International के साथ इस महत्वपूर्ण परियोजना में साझेदारी को लेकर उत्साहित हैं। यह प्रोजेक्ट असाधारण आतिथ्य स्थलों के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। JW Marriott Resort & Spa को आत्मीय विलासिता के ऐसे केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां आधुनिक सुंदरता, प्रकृति, संस्कृति और कालातीत अनुभव का संगम होगा। यह साझेदारी हमारे लक्ज़री पोर्टफोलियो को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
वहीं, Gagan Oberoi, सीईओ, Espire Group ने कहा, “Marriott International के साथ यह साझेदारी हमारे अल्ट्रा-लक्ज़री पोर्टफोलियो को प्रतिष्ठित और प्रभावशाली परियोजनाओं के साथ विस्तार देने की रणनीति का प्रमाण है। हमें एक और लैंडमार्क प्रोजेक्ट को साकार करने पर गर्व है, जो हमारी तेज़ विकास यात्रा को और मजबूती देगा।”







