नई दिल्ली: भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की मजबूत शुरुआत की है, जो परिचालन, ऑर्डर प्राप्ति और कारोबारी निष्पादन में निरंतर गति को दर्शाता है।
प्रमुख उपलब्धियां
- परिचालन से राजस्व में 29% की वृद्धि के साथ यह ₹820 करोड़ रहा।
- उत्पादन मूल्य (Value of Production) में 16% की वृद्धि के साथ यह ₹777 करोड़ रहा।
- ₹3 करोड़ का सकारात्मक EBITDA दर्ज किया गया, जो पिछले 10 वर्षों में पहली सकारात्मक तिमाही EBITDA है।
- ऑर्डर प्राप्ति में 172% की वृद्धि के साथ यह ₹1,181 करोड़ रही, जिसमें डिफेंस और माइनिंग एवं कंस्ट्रक्शन का प्रमुख योगदान रहा।
- कुल ऑर्डर बुक ₹16,284 करोड़ रही, जिससे मजबूत राजस्व दृश्यता मिलती है।

BEML ने कहा, “यह प्रदर्शन BEML की बढ़ती निष्पादन क्षमता, परिचालन दक्षता और मजबूत होते कारोबारी आधार को दर्शाता है। साथ ही, यह डिफेंस, रेल एवं मेट्रो तथा माइनिंग एवं कंस्ट्रक्शन के क्षेत्रों में उभरते अवसरों का लाभ उठाने की कंपनी की स्थिति को और मजबूत करता है। मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन और प्रौद्योगिकी, नवाचार तथा परिचालन उत्कृष्टता पर स्पष्ट फोकस के साथ BEML आगे की यात्रा के लिए मजबूत गति तैयार कर रही है।”








I’ve been playing on this app for a few weeks now and the interface is super smooth. The payouts are surprisingly fast too. Highly recommend j8jiliapp for anyone looking for a reliable spot.
Finally found a place where downloads actually work without any hassle. Super easy to navigate and very efficient. Cheers! j555gamedownload
The login process is quick and hassle free. I love how they keep updating the platform to make it more user friendly. Love bt777login