Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

ArcelorMittal Nippon Steel India उच्च-शक्ति वेल्डेड पाइप बनाने वाली दुनिया की पहली स्टील कंपनी बनी

AMNS Welded Pipes

नई दिल्ली: ArcelorMittal Nippon Steel India (AM/NS India) ने विश्वस्तरीय विनिर्माण क्षमता का प्रदर्शन करते हुए समुद्री इंजीनियरिंग परियोजनाओं में उपयोग होने वाले सबसे उच्च शक्ति वाले वेल्डेड पाइप (EQ70 ग्रेड) का उत्पादन करने वाली दुनिया की पहली स्टील कंपनी बनने का दावा किया है। कंपनी को इसके लिए अमेरिकन ब्यूरो ऑफ शिपिंग (ABS) से प्रमाणन प्राप्त हुआ है। ABS एक प्रमुख समुद्री वर्गीकरण संस्था है, जो वैश्विक मानकों के अनुरूप मजबूती सहित अनुपालन का स्वतंत्र सत्यापन प्रदान करती है।

ऑफशोर इंजीनियरिंग में नया मानक स्थापित करते हुए ArcelorMittal Nippon Steel India की यह पहल ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ अभियानों को भी मजबूती देती है। इससे देश में स्वदेशी रूप से निर्मित उच्च शक्ति वाले वेल्डेड पाइप उपलब्ध होंगे, जो वर्तमान में यूरोप से आयात किए जाने वाले सीमलेस पाइप का विकल्प बनेंगे। इन पाइपों का उपयोग तेल एवं गैस प्लेटफॉर्म, ऑफशोर विंड स्ट्रक्चर और डीपवॉटर पाइपलाइन जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं में किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, उच्च प्रदर्शन वाले वेल्डेड पाइप से ऑफशोर और इंजीनियरिंग क्षेत्र के ग्राहकों को आपूर्ति सुरक्षा, कम डिलीवरी समय, कम लागत और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में लाभ मिलेगा।

कंपनी की यह उपलब्धि उसके मूल समूह ArcelorMittal और Nippon Steel की तकनीकी विशेषज्ञता, अनुसंधान एवं विकास क्षमता और वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं से समर्थित है। ‘Smarter Steels, Brighter Futures’ ब्रांड वादे के अनुरूप यह उपलब्धि विशेष और विनियमित वैश्विक अनुप्रयोगों की जरूरतों को पूरा करते हुए देश के मजबूत स्टील इकोसिस्टम निर्माण में कंपनी की भूमिका को रेखांकित करती है।

ArcelorMittal Nippon Steel India पहले ही देश की एक प्रमुख तेल एवं गैस उत्पादक कंपनी को पर्याप्त मात्रा में वेल्डेड पाइप की आपूर्ति कर चुकी है।

अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट (API) 5L X100Q के समकक्ष EQ70 ग्रेड एक उच्च शक्ति वाला लो-अलॉय स्टील ग्रेड है, जिसकी न्यूनतम यील्ड स्ट्रेंथ 690 मेगापास्कल (MPa) होती है और इसमें अत्यधिक मजबूती पाई जाती है। EQ70 ग्रेड के वेल्डेड पाइप जैक-अप रिग्स में लेग ब्रेसिंग और डीपवॉटर पाइपलाइन जैसे ऑफशोर अनुप्रयोगों की कठोर आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। इनकी उच्च शक्ति के कारण पाइप हल्के और पतले बनाए जा सकते हैं, जबकि उनकी उन्नत वेल्डेबिलिटी और जंग-प्रतिरोधक क्षमता समुद्री वातावरण में विश्वसनीयता सुनिश्चित करती है।

गुजरात के हजीरा स्थित कंपनी के प्रमुख संयंत्र में सबमर्ज्ड आर्क वेल्डिंग (SAW) तकनीक के जरिए ABS EQ70 ग्रेड प्लेट्स से वेल्डेड पाइप का सफल निर्माण सुरक्षा, स्थिरता और लागत-प्रभावी उत्पादन के नए मानक स्थापित करता है। कंपनी के अनुसार, अल्ट्रा-हाई स्ट्रेंथ वेल्डेड पाइप का निर्माण तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि इसमें बेस मेटल और वेल्डेड सीम दोनों में समान मजबूती और कठोरता बनाए रखना आवश्यक होता है, साथ ही अत्यधिक ऑफशोर परिस्थितियों में संरचनात्मक अखंडता भी सुनिश्चित करनी होती है। यह नवाचार भारत की विनिर्माण क्षमता को वैल्यू चेन में और आगे बढ़ाता है।

ABS प्रमाणन ने यह स्वतंत्र पुष्टि की है कि वेल्डेड पाइप सुरक्षा, मजबूती, संरचनात्मक अखंडता और समुद्री वातावरण में प्रदर्शन के वैश्विक मानकों पर खरे उतरते हैं। यह प्रमाणन ऑफशोर और समुद्री परियोजनाओं में भागीदारी के लिए एक महत्वपूर्ण आवश्यकता माना जाता है, जिससे इस उत्पाद को विनियमित अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं में उपयोग के लिए पात्रता मिलती है।

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Follow Us

Related News