मुंबई: भारत के अग्रणी और सबसे बड़े राजमार्ग अवसंरचना विकास एवं परिसंपत्ति प्रबंधन प्लेटफॉर्म IRB Group ने अक्टूबर 2026 में 836 करोड़ रुपये का टोल राजस्व दर्ज किया है, जो वित्त वर्ष 2026 के इसी महीने यानी अक्टूबर 2025 की तुलना में लगभग 26 प्रतिशत अधिक है।

IRB Infrastructure Developers Limited के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Dy. CEO) अमिताभ मुरारका ने कहा, “अक्टूबर 2026 में टोल राजस्व में महीने-दर-महीने आधार पर सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई। यह भारत के 13 राज्यों में फैली हमारी विविध राजमार्ग परिसंपत्तियों में यातायात की मजबूत गति को दर्शाता है। यह प्रदर्शन हमारे 94,000 करोड़ रुपये के परिसंपत्ति पोर्टफोलियो की मजबूती और लचीलेपन को रेखांकित करता है। इसे निरंतर आर्थिक गतिविधियों तथा मौजूदा त्योहारी और छुट्टियों के मौसम में बढ़ी यात्रा का समर्थन मिला है। हमें उम्मीद है कि आने वाले महीनों में भी यह सकारात्मक गति जारी रहेगी, जिससे यातायात में अच्छी वृद्धि और टोल राजस्व में सुधार होगा।”











