नई दिल्ली: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड (NSE: SERVOTECH), सोलर औररिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत की अग्रणी निर्माता कंपनी ने ‘नवआरंभ 2026’ नाम से एक विशेष चैनल पार्टनर मीटऔर प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में देशभर से 300 से ज़्यादा सर्वोटेक के चैनल पार्टनर्स शामिलहुए। आयोजन का उद्देश्य मजबूत साझेदारियों का जश्न मनाना, चैनल पार्टनर्स के योगदान को सम्मानित करना, औरकंपनी के नवीनतम इनोवेशंस को पेश करना रहा। नवआरंभ 2026 सर्वोटेक की इनोवेशन, ग्रोथ और स्वच्छ ऊर्जा केभविष्य की दिशा में निरंतर यात्रा की एक नई शुरुआत का प्रतीक रहा।

नवआरंभ के दौरान सर्वोटेक के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर सोनू सूद, सर्वोटेक के मैनेजिंग डायरेक्टर रमन भाटिया, सेल्सडायरेक्टर सारिका भाटिया, सर्वोटेक के चैनल पार्टनर्स और कंपनी के अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। नवआरंभ 2026 का एक प्रमुख आकर्षण सर्वोटेक के चैनल पार्टनर्स के लिए एक्सक्लूसिव प्रिविलेज प्रोग्राम की घोषणा रही।घोषणा के दिन ही प्रिविलेज प्रोग्राम के सदस्य बनने वाले चैनल पार्टनर्स को सोनू सूद, रमन भाटिया और सारिका भाटिया नेप्रमाण-पत्र प्रदान किए। यह पहल उन मजबूत साझेदारियों का उत्सव रही, जो सर्वोटेक की निरंतर ग्रोथ में महत्वपूर्णभूमिका निभाती हैं।

नवआरंभ 2026 के अवसर पर सर्वोटेक ने तीन नए प्रोडक्ट्स, Sparkle Pro IP54 Hybrid Inverter, Sparkle Elite IP65 Hybrid Inverter और Micro Grid Inverter भी लॉन्च किया। नई पीढ़ी के एडवांस्ड सोलर इनवर्टरसॉल्यूशंस के रूप में डिजाइन किए गए ये प्रोडक्ट्स स्मार्ट एनर्जी मैनेजमेंट, बेहतर परफॉर्मेंस और बदलती ग्राहकआवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किए गए हैं। इन नए प्रोडक्ट को SAARC देशों और मिडिल ईस्ट में भी एक्सपोर्टकिया जाएगा, जो सर्वोटेक के इंटरनेशनल विस्तार की दिशा में एक कदम है। ये इनोवेशंस सर्वोटेक की स्वच्छ और अधिकटेक्नोलॉजी-ड्रिवन ऊर्जा भविष्य की दिशा में निरंतर बढ़ते कदम को दर्शाते हैं।
सोनू सूद की मौजूदगी ने कार्यक्रम की ऊर्जा को और बढ़ाया। उन्होंने सर्वोटेक की टीम और चैनल पार्टनर्स के साथ बातचीतकी और इस आयोजन का हिस्सा बने। देश के विभिन्न हिस्सों से चैनल पार्टनर्स की भागीदारी ने ‘नवआरंभ 2026’ कोसार्थक संवाद, साझेदारी और भविष्य की साझा दिशा को सेलिब्रेट करने का एक विशेष मंच बनाया।

यह आयोजन केवल एक प्रोडक्ट लॉन्च तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह उस पूरे इकोसिस्टम का उत्सव रहा जिसनेसर्वोटेक की ग्रोथ को गति दी है और कंपनी की इनोवेशन व साझेदारी की नई शुरुआत को दर्शाया।
नवआरंभ 2026 पर बोलते हुए रमन भाटिया, फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, सर्वोटेक ने कहा, “नवआरंभ सर्वोटेक केलिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है, लेकिन इसके साथ यह उन पार्टनर्स के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है, जोहमारी यात्रा का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। हमारे नए-जेनरेशन इनवर्टर सॉल्यूशंस के साथ हम स्मार्ट, स्वच्छ और अधिकभरोसेमंद एनर्जी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम बढ़ा रहे हैं और अपने चैनल पार्टनर इकोसिस्टम केसाथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
नवआरंभ 2026 में अपने अनुभव को साझा करते हुए सोनू सूद, ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर, सर्वोटेक ने कहा, “नवआरंभ काहिस्सा बनना और सर्वोटेक की टीम व उसके चैनल पार्टनर्स की ऊर्जा को करीब से देखना शानदार अनुभव रहा। पूरेआयोजन में इनोवेशन, साझेदारी और ग्रोथ की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। मैं सर्वोटेक और उसके सभी पार्टनर्स कोएक स्वच्छ और बेहतर भविष्य की दिशा में उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”








Best platform I have used in the Philippines so far. The local payment options make it so much easier to manage my account. Highly recommended. bw29login
The login process is super quick and I never encounter any server downtime. Everything is just very efficient. Head over to bdfg66login now.
Feeling lucky today! The bonuses here are actually generous and easy to claim. I am definitely staying with luckybet7game for a long time.