नई दिल्ली: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को ताज एमजी रोड में वर्ल्ड सीएसआर डे द्वारा आयोजित 13वें संस्करण के नेशनल सीएसआर लीडरशिप कांग्रेस एंड अवॉर्ड्स में प्रतिष्ठित ‘ग्रीन फ्यूचर लीडरशिप अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
इस सम्मान के लिए टीएचडीसीआईएल की टीम को बधाई देते हुए टीएचडीसीआईएल के प्रबंध निदेशक सिपान कुमार गर्ग ने कहा कि यह पुरस्कार सीएसआर पहलों के माध्यम से सार्थक और दीर्घकालिक प्रभाव पैदा करने के लिए टीएचडीसीआईएल की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

स्वच्छता और सतत विकास के राष्ट्रीय मिशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड अपने सभी परियोजनाओं और यूनिट कार्यालयों में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान 2026 मना रहा है। अभियान के तहत टीएचडीसीआईएल के प्रबंध निदेशक सिपान कुमार गर्ग ने आज ऋषिकेश स्थित कॉरपोरेट कार्यालय में कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। श्री गर्ग ने दैनिक जीवन में स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कर्मचारियों से जिम्मेदार व्यवहार अपनाने तथा अपने आसपास के लोगों को स्वच्छ और टिकाऊ वातावरण बनाए रखने में योगदान देने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।







