नई दिल्ली: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) ने आपूर्ति किए जाने वाले वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु एक 50:50 संयुक्त उद्यम कंपनी (जेवीसी) को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त उद्यम समझौता (जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट) किया है।
बानी वर्मा, निदेशक (औद्योगिक प्रणाली और उत्पाद), बीएचईएल, एस एम रामनाथन, निदेशक (इंजीनियरिंग, अनुसंधान एवं विकास), बीएचईएल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में, बीएचईएल की ओर से श्यामला वेंकटरामन, कार्यपालक निदेशक (सीटीएम/सीएसएम/सीसी), और टीआरएसएल की ओर से अनिल कुमार अग्रवाल, उप प्रबंध निदेशक, ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।
भारत के रेल अवसंरचना को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, बीएचईएल-टीआरएसएल संघ ने ने इससे पूर्व में भारतीय रेलवे से 80 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट की आपूर्ति तथा उनके 35 वर्षों के व्यापक रखरखाव का ऑर्डर प्राप्त किया था।
भारत की अग्रणी इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण कंपनियों में से एक के रूप में, बीएचईएल को पावर, परिवहन, रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्रों में दशकों का अनुभव प्राप्त है।
जेवीसी आपूर्ति किए गए ट्रेनसेटों की दीर्घकालिक लाइफसाइकल केयर के लिए दोनों प्रमोटर कंपनियों की संयुक्त तकनीकी क्षमता का उपयोग करेगी। इससे ट्रेनसेटों के संपूर्ण 35 वर्षों के सेवाकाल के दौरान उनकी परिचालन तत्परता, सुरक्षा एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी।








A really solid platform with a great selection of bets. Everything feels secure and the user experience is spot on br16betcom
Logging in is a breeze and the account verification was surprisingly quick. I really appreciate the efficiency of lotusdewalogin.
If you are looking for a reliable APK that actually works without glitches, this is it. The loading speed is amazing. Get your 8k8app4apk and start winning.
Really impressed with the game variety here. It is definitely my new go-to spot for some weekend fun. Highly recommend giving auronplaygame a try if you love gaming.