नई दिल्ली: वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट प्राधिकरण ने अतिरिक्त सपोर्ट बीम के साथ पोत के डेक का विस्तार कर यूएचएल पोत के लिए एक नवोन्मेषी लोडिंग पद्धति को सफलतापूर्वक लागू किया है, जिससे पवन ऊर्जा उपकरणों के परिवहन की इसकी कार्गो वहन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

नई लोडिंग व्यवस्था के तहत 81 मीटर लंबाई वाले 57 पवन टरबाइन ब्लेड सुरक्षित रूप से लोड किए गए। यह पिछले चार वर्षों के दौरान इस पोर्ट से यूएचएल पोतों द्वारा सामान्यतः ले जाए जाने वाले 45 ब्लेड की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है।

वीओसी पोर्ट ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, “ब्लेड को पांच स्तर तक स्टैक करके यह समाधान पोत की क्षमता को अधिकतम करता है, परिचालन दक्षता को बढ़ाता है और नवोन्मेषी कार्गो हैंडलिंग तथा पोत के स्थान के अनुकूलतम उपयोग के प्रति वीओसीपीए की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”








Login process is seamless and the site stability is impressive. No lags even during peak hours. tg7776casinologin is the way to go.
Just hit a decent jackpot today! The slots here are fair and the graphics are amazing. Definitely give dragon212slot a try if you enjoy spinning.