बेंगलुरु: नवाचार-आधारित और प्रौद्योगिकी-केंद्रित कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च, डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन (CRDMO) एंथम बायोसाइंसेज लिमिटेड (BSE: 544449 | NSE: ANTHEM | INE0CZ201020) ने मंगलवार को 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही के लिए अपने अनऑडिटेड समेकित वित्तीय परिणामों की घोषणा की। कंपनी के निदेशक मंडल ने इन वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी।
Q1 FY27 की प्रमुख वित्तीय उपलब्धियां:

एंथम बायोसाइंसेज लिमिटेड के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अजय भारद्वाज ने कहा, “Q1 FY27 के हमारे तिमाही परिणाम प्रमुख ग्राहकों को डिलीवरी के समय में हुए बदलाव को दर्शाते हैं। हालांकि, बुनियादी मांग मजबूत बनी हुई है और वर्ष की दूसरी छमाही में निर्धारित डिलीवरी की संख्या अधिक होने के कारण हम इस गति का लाभ उठाने की बेहतर स्थिति में हैं। हम अपने दीर्घकालिक ऐतिहासिक प्रदर्शन के अनुरूप राजस्व वृद्धि बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। वहीं, मार्जिन के मोर्चे पर हमने EBITDA और PAT, दोनों मार्जिन में साल-दर-साल सुधार दर्ज किया है।
लागत दक्षता, उत्पादन उपज (यील्ड) के अनुकूलन और कर्मचारियों की उत्पादकता पर हमारा अनुशासित फोकस हमारी उद्योग-अग्रणी मार्जिन प्रोफाइल को और मजबूत कर रहा है, जिससे हमें पूरे वर्ष इस प्रदर्शन को बनाए रखने में मदद मिलेगी।”







