मुंबई: आरपीजी समूह की कंपनी और वैश्विक इंफ्रास्ट्रक्चर ईपीसी प्रमुख केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड ने विभिन्न कारोबारों में 1,180 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर हासिल किए हैं।
ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन (टीएंडडी):
कंपनी को भारत, मध्य पूर्व और अमेरिका में ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन परियोजनाओं के ऑर्डर मिले हैं। इनमें पश्चिमी भारत में एक डेटा सेंटर को बिजली आपूर्ति के लिए 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन परियोजना, मध्य पूर्व में ट्रांसमिशन लाइन टावरों की आपूर्ति तथा अमेरिका में टावर, हार्डवेयर और पोल की आपूर्ति के ऑर्डर शामिल हैं।
रिन्यूएबल्स:
कंपनी को पश्चिमी भारत में 200 मेगावाट से अधिक क्षमता वाली सोलर पीवी परियोजना का ऑर्डर अपने मौजूदा ग्राहक, एक प्रतिष्ठित निजी डेवलपर से प्राप्त हुआ है।
सिविल:
कंपनी को पूर्वी भारत में 150 मेगावाट ताप विद्युत संयंत्र के लिए अतिरिक्त सिविल एवं स्ट्रक्चरल कार्यों का ऑर्डर एक प्रमुख निजी कंपनी से मिला है।
केबल्स एवं कंडक्टर्स:
इस कारोबार को भारत और विदेशी बाजारों में विभिन्न ऑर्डर प्राप्त हुए हैं।
केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विमल केजरीवाल ने कहा कि कंपनी को विभिन्न कारोबारों में नए ऑर्डर मिलने से खुशी है। उन्होंने कहा कि टीएंडडी कारोबार को एक प्रतिष्ठित निजी डेवलपर से डेटा सेंटर तक बिजली पहुंचाने के लिए अपनी पहली ट्रांसमिशन लाइन परियोजना का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर तेजी से बढ़ते डेटा सेंटर क्षेत्र की बिजली अवसंरचना आवश्यकताओं को समर्थन देने की दिशा में टीएंडडी कारोबार के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने मध्य पूर्व से एक महत्वपूर्ण ऑर्डर के साथ अपने टावर सप्लाई कारोबार को भी मजबूत किया है। रिन्यूएबल्स कारोबार में भी मौजूदा ग्राहकों के साथ संबंध मजबूत हुए हैं, जिसका प्रमाण बड़े सोलर प्रोजेक्ट का ऑर्डर है। उन्होंने बताया कि इन नए ऑर्डरों के साथ चालू वित्त वर्ष में अब तक कंपनी के कुल ऑर्डर 5,200 करोड़ रुपये से अधिक हो गए हैं।







