Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

घूसखोरी मामले में सीबीआई ने एनएचएआई शिलांग के परियोजना निदेशक को किया गिरफ्तार

CBI ने रिश्वतखोरी मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक और क्रेडिट अधिकारी को किया गिरफ्तार
Central Bureau of Investigation (CBI)

नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), शिलांग के परियोजना निदेशक तथा दो निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने शिकायत के आधार पर 01.07.2026 को एनएचएआई, शिलांग के उक्त लोक सेवक, एक निजी व्यक्ति तथा अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने शिकायतकर्ता के 13.38 करोड़ रुपये के लंबित बिल के प्रसंस्करण के लिए 12 लाख रुपये की रिश्वत/अनुचित लाभ की मांग की।

आरोप है कि आरोपी लोक सेवक ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की कुल राशि में से 4 लाख रुपये अग्रिम रूप से देने के लिए कहा। इसके साथ ही उसने शिकायतकर्ता को निर्देश दिया कि वह यह राशि गुवाहाटी में एक निजी व्यक्ति को सौंपे। उक्त निजी व्यक्ति ने बाद में शिकायतकर्ता से कहा कि रिश्वत की रकम गुवाहाटी में ही एक अन्य निजी व्यक्ति को दी जाए।

सीबीआई ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और गुवाहाटी में आरोपी निजी व्यक्ति को शिकायतकर्ता से 4 लाख रुपये की रिश्वत/अनुचित लाभ की मांग करते तथा उसे स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

इसके बाद सीबीआई ने एनएचएआई के आरोपी परियोजना निदेशक तथा दोनों निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके संबंधित परिसरों में तलाशी अभियान चलाया।

मामले की जांच जारी है।

One Response

  1. [3089]jl555bet Login PH – Legit Online Slots via GCash,Mag-jl555bet login ph na para sa legit online slots gcash. I-download ang jl555bet app at alamin kung paano maglaro ng baccarat. Sali na at maglaro! visit: jl555bet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Follow Us

Related News