Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एसजेवीएन की 1000 मेगावाट बीकानेर सौर विद्युत परियोजना का उद्घाटन किया

Project cost approx ₹5,492 crore; supplies power to Rajasthan (500 MW), Uttarakhand (200 MW), J&K (300 MW).

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के पचपदरा में एसजेवीएन की 1000 मेगावाट बीकानेर सौर विद्युत परियोजना का उद्घाटन किया। यह भारत की नवीकरणीय ऊर्जा यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है तथा स्वच्छ ऊर्जा एवं सततशील विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के प्रति राष्ट्र की प्रतिबद्धता को दोहराती है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर राजस्थान के माननीय राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय विद्युत तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री, मनोहर लाल, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, विधि औरन्याय  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार),संसदीय कार्य राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री अर्जुन राम मेघवाल, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी,उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद वैरवा, तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों एवं गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में  भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन,  अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), पार्थजीत डे, निदेशक (वित्त), राजेश कुमार चंदेल, निदेशक (परियोजनाएं), पंकज पोरवाल, मुख्य सतर्कता अधिकारी, प्रशांत शर्मा, सीईओ, एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) तथा एसजेवीएन एवं एसजीईएल के वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

एसजेवीएन ने अपनी नवीकरणीय ऊर्जा अधीनस्थ कंपनी, एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) के माध्यम से राजस्थान के बीकानेर में 1000 मेगावाट बीकानेर सौर विद्युत परियोजना का विकास किया है। लगभग 5,000 एकड़ भूमि में फैली इस परियोजना का विकास लगभग 5,492 करोड़ के निवेश से किया गया है। यह एकल स्थान पर घरेलू सामग्री आवश्यकता (डीसीआर) श्रेणी के अंतर्गत भारत की सबसे बड़ी एकल ईपीसी सौर परियोजना है, जो स्वदेशी क्षमताओं पर आधारित विश्वस्तरीय नवीकरणीय ऊर्जा अवसंरचना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।

इस परियोजना से प्रचालन के प्रथम वर्ष में लगभग 2,454.84 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन तथा इसकी 25 वर्ष की प्रचालन अवधि के दौरान लगभग 56,482.14 मिलि यन यूनिट स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन होने की संभावना है। उत्पादित विद्युत की आपूर्ति राजस्थान (500 मेगावाट), उत्तराखंड (200 मेगावाट) तथा जम्मूकश्मीर (300 मेगावाट) राज्यों को की जाएगी, जिससे देश के स्वच्छ ऊर्जा नेटवर्क को सुदृढ़ करने के साथसाथ दीर्घकालिक एवं सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

अनुमान है कि यह परियोजना अपनी प्रचालन अवधि के दौरान लगभग 2.79  बिलियन किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन में न्यूनता लाएगी, जिससे भारत की जलवायु कार्रवाई संबंधी प्रतिबद्धताओं एवं पर्यावरणीय सततशीलता के उद्देश्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

यह परियोजना भारत सरकार की मेक इन इंडियाऔर आत्मनिर्भर भारतपहलों को विशेष रूप से बढ़ावा देती है।  परियोजना में लगभग 24.22 लाख स्वदेशी रूप से निर्मित डीसीआर सौर मॉड्यूल तथा लगभग 175 करोड़ स्वदेशी सौर सेल का उपयोग किया गया है, जिससे घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिला है तथा स्वदेशी नवीकरणीय ऊर्जा इकोतंत्र को सुदृढ़ता हासिल हुई है।

स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के अतिरिक्त, इस परियोजना ने क्षेत्रीय सामाजिकआर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके निर्माण एवं कमीशनिंग चरणों के दौरान 2,000 से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार अवसर सृजित हुए तथा परियोजना अपने प्रचालन चरण में भी आजीविका के अवसर उपलब्ध करा रही है। परियोजना ने सड़क, ट्रांसमिशन प्रणाली तथा अन्य संबद्ध सुविधाओं सहित महत्वपूर्ण अवसंरचना के विकास को भी प्रोत्साहित किया है, जिससे बीकानेर क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिली है।

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रणाधीन नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम एसजेवीएन की वर्तमान स्थापित क्षमता 4,196.5 मेगावाट है तथा कंपनी 123 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली दो ट्रांसमिशन लाइनों का संचालन कर रही है। 1000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना की सफल कमीशनिंग एवं उद्घाटन भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के विस्तार तथा सततशील एवं ऊर्जासुरक्षित भविष्य के राष्ट्रीय पोर्टफोलियों को साकार करने के प्रति एसजेवीएन की प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करता है।

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Follow Us

Related News