Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

Search
Close this search box.

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

Ethos Limited भारत में प्रतिष्ठित Grand Prix d’Horlogerie de Genève (GPHG) प्रदर्शनी की मेजबानी करेगा

(Image Courtesy: Ethos Limited)

Gurugram: मुंबई में Grand Prix d’Horlogerie de Genève (GPHG) प्रदर्शनी 2026 की मेजबानी करेगा Ethos Limited

भारत की सबसे बड़ी लक्जरी घड़ियों की रिटेलर कंपनी Ethos Limited ने घोषणा की है कि वह भारत की ‘मैक्सिमम सिटी’ मुंबई में प्रतिष्ठित Grand Prix d’Horlogerie de Genève (GPHG) प्रदर्शनी 2026 की मेजबानी करेगी।

वैश्विक स्तर पर घड़ी निर्माण के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान के रूप में मान्यता प्राप्त Grand Prix d’Horlogerie de Genève के पुरस्कारों को व्यापक रूप से “ऑस्कर्स ऑफ वॉचमेकिंग” कहा जाता है। इस प्रदर्शनी में प्रतियोगिता की 15 श्रेणियों में वर्ष के पुरस्कारों के लिए चुड़ी गई फाइनलिस्ट घड़ियों को प्रदर्शित किया जाता है। ये समकालीन घड़ी निर्माण में नवाचार, शिल्प कौशल, डिजाइन और कलात्मक उत्कृष्टता का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत करती हैं।

भारत में GPHG प्रदर्शनी का आयोजन देश के लक्जरी घड़ी उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह वैश्विक घड़ी निर्माण जगत में भारत और यहां के तेजी से बढ़ते कलेक्टर समुदाय के बढ़ते महत्व को दर्शाता है। यह प्रदर्शनी भारतीय कलेक्टरों, घड़ी प्रेमियों, ग्राहकों, मीडिया और आम जनता को दुनिया की कुछ बेहतरीन घड़ियों को करीब से देखने तथा उनके पीछे की कलात्मकता और तकनीकी दक्षता को समझने का दुर्लभ अवसर प्रदान करेगी।

Ethos Limited के चेयरमैन यशोवर्धन साबू ने कहा, “GPHG अकादमी के सदस्य और दो वर्षों तक GPHG जूरी के सदस्य के रूप में कार्य करने का अवसर मिलने के कारण मैंने Grand Prix d’Horlogerie de Genève को परिभाषित करने वाले असाधारण शिल्प कौशल, नवाचार और रचनात्मकता के उच्च मानकों को प्रत्यक्ष रूप से देखा है। इस प्रतिष्ठित प्रदर्शनी का मुंबई आना अत्यंत संतोषजनक है।

उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते कलेक्टरों और घड़ी प्रेमियों के समुदायों में से एक का घर है और यह प्रदर्शनी वैश्विक घड़ी निर्माण जगत में देश के बढ़ते महत्व की पहचान है।

उन्होंने कहा, “हमें गर्व है कि एथोस को इस असाधारण प्रदर्शनी को भारत लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे कलेक्टरों और आम जनता को समकालीन घड़ी निर्माण की बेहतरीन कृतियों का अनुभव करने का अवसर मिलेगा और अंतरराष्ट्रीय घड़ी निर्माण समुदाय में भारत की स्थिति और मजबूत होगी।”

Ethos Limited के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रणव साबू ने कहा, “Ethos दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित घड़ी निर्माण प्रदर्शनों में से एक को भारत लाकर बेहद प्रसन्न है। यह केवल Ethos के लिए ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारतीय लक्जरी घड़ी बाजार की बढ़ती प्रतिष्ठा के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि भारतीय कलेक्टरों और घड़ी प्रेमियों को समकालीन घड़ी निर्माण की सर्वोत्तम उपलब्धियों को देखने, अनुभव करने और करीब से सराहने का अवसर मिलना चाहिए। GPHG प्रदर्शनी की मेजबानी भारत में उत्कृष्ट घड़ी निर्माण की संस्कृति को विकसित करने, ग्राहकों और कलेक्टरों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने तथा भारतीय घड़ी निर्माण के निरंतर विकास में सार्थक योगदान देने की एथोस की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

प्रदर्शनी का आयोजन 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक किया जाएगा। आयोजन से संबंधित अन्य विवरणों की घोषणा बाद में की जाएगी।

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News