Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

ताजा खबर
आरबीआई और स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम ने 5 मई, 2026 को डिजिटल भुगतान और वित्तीय नवाचार को सुदृढ़ करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए भारत ने बंदरगाह प्रदर्शन सूचकांक (पोर्ट फरफॉर्मेंस इंडेक्स) जारी किया, इससे समुद्री क्षेत्र में डिजिटल सुधारों से वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा Arihant Foundations & Housing Limited के चौथी तिमाही (Q4FY26) के नतीजे घोषित काइनेटिक इंजीनियरिंग लिमिटेड ने काइनेटिक ईवी की वृद्धि को राष्ट्रीय विस्तार और उद्योग मान्यता के साथ गति दी Tractors India ने FY26 के वित्तीय नतीजे घोषित किए; परिचालन आय बढ़कर ₹323.25 करोड़, FY25 में ₹315.28 करोड़ थी Tolins Tyres ने वित्तीय नतीजों की घोषणा की; FY26 में राजस्व ₹327 करोड़ के पार
Search
Close this search box.

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

आरबीआई और स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम ने 5 मई, 2026 को डिजिटल भुगतान और वित्तीय नवाचार को सुदृढ़ करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए भारत ने बंदरगाह प्रदर्शन सूचकांक (पोर्ट फरफॉर्मेंस इंडेक्स) जारी किया, इससे समुद्री क्षेत्र में डिजिटल सुधारों से वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा Arihant Foundations & Housing Limited के चौथी तिमाही (Q4FY26) के नतीजे घोषित काइनेटिक इंजीनियरिंग लिमिटेड ने काइनेटिक ईवी की वृद्धि को राष्ट्रीय विस्तार और उद्योग मान्यता के साथ गति दी Tractors India ने FY26 के वित्तीय नतीजे घोषित किए; परिचालन आय बढ़कर ₹323.25 करोड़, FY25 में ₹315.28 करोड़ थी Tolins Tyres ने वित्तीय नतीजों की घोषणा की; FY26 में राजस्व ₹327 करोड़ के पार

भारत ने बंदरगाह प्रदर्शन सूचकांक (पोर्ट फरफॉर्मेंस इंडेक्स) जारी किया, इससे समुद्री क्षेत्र में डिजिटल सुधारों से वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा

New Delhi: भारत ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए लॉजिस्टिक्स पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स (एलपीपीआई) और जहाजरानी उद्योग (शिपिंग इकोसिस्टम) में सुशासन, पारदर्शिता और व्यापार करने में आसानी में सुधार लाने के उद्देश्य से चार प्रमुख डिजिटल पहलों की शुरुआत के साथ अपने समुद्री क्षेत्र के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाया। इन पहलों का शुभारंभ केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्ल्यू) सर्बानंद सोनोवाल ने महाराष्ट्र के मुंबई में जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण (जेएनपीए) के 37वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान किया।

सागर आंकलन ढांचे के तहत विकसित एलपीपीआई भारतीय बंदरगाहों के परिचालन प्रदर्शन का आकलन और सुधार करने के लिए डिजाइन किया गया एक राष्ट्रीय मानदण्ड व्यवस्था है। यह सूचकांक प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान, समुद्री भारत विजन 2030 और समुद्री अमृत काल विजन 2047 के अनुरूप है और इसका उद्देश्य वैश्विक रसद और समुद्री व्यापार में भारत की स्थिति को मजबूत करना है।

इस अवसर पर सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि हमने आज वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए लॉजिस्टिक्स पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स जारी किया है। यह भारतीय बंदरगाहों की दक्षता, पारदर्शिता और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम है। निरंतर सुधार और वैश्विक मानकों को बढ़ावा देकर यह भारत को एक अग्रणी समुद्री शक्ति के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद करेगा।

एलपीपीआई कार्गो हैंडल्ड, वेसल टर्नअराउंड टाइम, बर्थ आइडल टाइम, प्री-बर्थिंग वेटिंग टाइम, कंटेनर ड्वेल टाइम और शिप बर्थ डे आउटपुट जैसे परिचालन संकेतकों का उपयोग करके तीन कार्गो सेगमेंट ड्राई बल्क, लिक्विड बल्क और कंटेनर कार्गो में बंदरगाहों का मूल्यांकन करता है। यह फ्रेमवर्क पूर्ण प्रदर्शन और साल-दर-साल सुधार को समान महत्व देता है, जिससे बंदरगाह संचालन में निरंतर सुधार को प्रोत्साहन मिलता है।

एलपीपीआई के साथ-साथ सोनोवाल ने जहाजरानी महानिदेशालय (डीजीएस) द्वारा विकसित चार डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया, जिनका उद्देश्य नाविकों और समुद्री हितधारकों के लिए सेवा वितरण, पारदर्शिता और जवाबदेही में सुधार करना है।

इन पहलों में ई-नाविक प्लैटफॉर्म के तहत 24×7 शिकायत निवारण मॉड्यूल, ई-समुद्र प्लैटफॉर्म पर जहाज पंजीकरण मॉड्यूल, मेडिकल प्रैक्टिशनर मॉड्यूल और एकीकृत शिप रिसाइक्लिंग क्रेडिट नोट मॉड्यूल शामिल हैं।

शिकायत निवारण मंच को भारतीय नाविकों के लिए एक प्रमुख कल्याणकारी उपाय बताते हुए सोनोवाल ने कहा कि यह व्यवस्था ई-नाविक पोर्टल, टोल-फ्री हेल्पलाइन, वॉट्सऐप और समर्पित ईमेल सेवाओं सहित कई चैनलों के माध्यम से दुनिया के किसी भी कोने से शिकायतें दर्ज करने की सुविधा प्रदान करेगा।

सोनोवाल ने कहा कि नाविक अपने घर से दूर अक्सर कठिन और अनिश्चित परिस्थितियों में काम करते हैं। एक प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र न केवल एक प्रशासनिक आवश्यकता है, बल्कि एक महत्वपूर्ण कल्याण और संरक्षण संरचना भी है। यह एक समुद्री राष्ट्र के रूप में मोदी सरकार की जिम्मेदारी को दर्शाता है और 2006 के समुद्री श्रमिक सम्मेलन के सिद्धांतों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

केंद्रीय मंत्री ने डिजिटल जहाज पंजीकरण मॉड्यूल को एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वर्णित किया जो जहाज पंजीकरण प्रक्रियाओं को सरल बनाएगा और भारत के समुद्री सुशासन को प्रमुख वैश्विक शिपिंग देशों के अनुरूप लाएगा। सोनोवाल ने कहा कि मेडिकल प्रैक्टिशनर मॉड्यूल धोखाधड़ी वाले प्रमाणन के जोखिम को कम करते हुए नाविकों को प्रमाणित करने के लिए अधिकृत डॉक्टरों के पंजीकरण और निगरानी को सुव्यवस्थित करेगा।

इस कार्यक्रम के दौरान घोषित एक अन्य महत्वपूर्ण सुधार ‘शिप रिसाइक्लिंग क्रेडिट’ योजना के लिए ‘एकीकृत शिप रिसाइक्लिंग पोर्टल’ है। यह पोर्टल सरकार द्वारा 2025 में घोषित 70,000 करोड़ रुपये के समुद्री विकास पैकेज का हिस्सा है। इस योजना के तहत हांगकांग कन्वेंशन का अनुपालन करने वाले भारतीय शिपयार्ड में जहाजों का रिसाइकल करने वाले जहाज मालिकों को जहाज के स्क्रैप मूल्य के 40 प्रतिशत के बराबर क्रेडिट  नोट प्राप्त हो सकता है, जिसका उपयोग भारत में नई जहाज निर्माण परियोजनाओं के लिए किया जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने जेएनपीए के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि बंदरगाह ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 8 मिलियन टीईयू को पार किया और 102 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक कार्गो का संचालन किया।

सोनोवाल ने कहा कि पिछले 37 वर्षों में जेएनपीए की यात्रा भारत के समुद्री क्षेत्र के परिवर्तन का प्रतिबिंब है, जो एक पारंपरिक बंदरगाह पारिस्थितिकी तंत्र से वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी लॉजिस्टिक्स और व्यापार प्रवेश द्वार में परिवर्तित हुआ है। आज जेएनपीए भारत की बढ़ती आर्थिक शक्ति, एक प्रमुख वैश्विक देश के रूप में भारत की नई स्थिति और मजबूत समुद्री क्षमताओं का प्रतीक है, जो मोदी सरकार द्वारा बंदरगाहों के आधुनिकीकरण, मशीनीकरण और डिजिटलीकरण के लिए किए गए निरंतर प्रयासों के कारण संभव हो पाया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वदेशी पोत यातायात सेवा (वीटीएस), एआई-संचालित निविदा मूल्यांकन मंच निविदा का शुभारंभ और कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर किए गए कई रणनीतिक समझौता ज्ञापन नवाचार, स्थिरता और परिचालन उत्कृष्टता के लिए बंदरगाह की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में जैसे-जैसे भारत नए उभरते आर्थिक अवसरों के साथ वैश्विक व्यापार विकास में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहा है, भारत के बंदरगाहों को इस गति को बनाए रखने के लिए प्रौद्योगिकी, दक्षता और व्यापकता को अपनाना जारी रखना चाहिए। आज शुरू किए गए सुधार भारत के समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को और मजबूत करेंगे और वैश्विक समुद्री महाशक्ति बनने के हमारे दृष्टिकोण का समर्थन करेंगे।

प्रमुख प्रदर्शन करने वालों में पारादीप पोर्ट अथॉरिटी ने 5 मिलियन टन से अधिक माल की हैंडलिंग के साथ ड्राई बल्क कार्गो श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि सिक्का पोर्ट एंड टर्मिनल्स ने लिक्विड बल्क कार्गो सेगमेंट में नेतृत्व किया। मुंद्रा बंदरगाह कंटेनर कार्गो श्रेणी में 0.5 मिलियन टीईयू से अधिक माल की आवाजाही के साथ सर्वोच्च स्थान पर रहा। जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण ने इसी श्रेणी के प्रमुख कंटेनर बंदरगाहों में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

अपने भाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि हाल के वर्षों में वैश्विक लॉजिस्टिक्स रैंकिंग में भारत के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। सोनोवाल ने बताया कि विश्व बैंक के लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस इंडेक्स में अंतर्राष्ट्रीय शिपमेंट श्रेणी में भारत की रैंकिंग 44वें स्थान से बढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि विश्व बैंक के कंटेनर पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स 2024 में सात भारतीय बंदरगाह दुनिया के शीर्ष 100 बंदरगाहों में शामिल हैं।

इस कार्यक्रम में पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय, पोत परिवहन महानिदेशालय, मुंबई पत्तन प्राधिकरण, जेएनपीए के वरिष्ठ अधिकारी और शिपिंग कंपनियों, लॉजिस्टिक और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News