Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

ताजा खबर
Persistent को दिव्यांगजन समावेशन में उत्कृष्टता के लिए सीआईआई पुरस्कार मिला एलेम्बिक फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड को बिनिमेटिनिब 45 मि.ग्रा. टैबलेट्स के लिए यूएसएफडीए से अस्थायी मंजूरी मिली बीसीपीएल रेलवे इंफ्रा को पूर्वी रेलवे के सियालदह मंडल के तहत 4.62 करोड़ रुपये का कार्यादेश मिला Intense Technologies के संस्थापक सी.के. शास्त्री ने सेवानिवृत्ति की घोषणा की विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सहयोग हेतु 100 से अधिक क्षेत्रीय अधिकारियों की तैनाती होगी मध्य पूर्व संकट से वैश्विक हाइड्रोजन आपूर्ति शृंखला की कमजोरियां उजागर, कम-उत्सर्जन विकल्पों के विस्तार में चुनौतियां
Search
Close this search box.

भारत-कंबोडिया द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास CINBAX-II 2026 के लिए भारतीय सेना का दल रवाना

भारतीय सेना का दल

नई दिल्ली: भारत-कंबोडिया द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास CINBAX-II 2026 के दूसरे संस्करण में भाग लेने के लिए भारतीय सेना का दल रवाना हो गया है। यह अभ्यास 4 से 17 मई 2026 तक कंबोडिया के किंगडम ऑफ कंबोडिया के कम्पोंग स्प्यू प्रांत स्थित टेको सेन फ्नोम थॉम म्रियास प्रोव रॉयल कंबोडियन एयर फोर्स ट्रेनिंग सेंटर (कैंप बेसिल) में आयोजित किया जाएगा। मित्र देशों के साथ भारत के निरंतर रक्षा सहयोग के तहत कंबोडिया के साथ आयोजित द्विपक्षीय अभ्यास CINBAX-II वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों के बदलते परिदृश्य में विशेष महत्व रखता है। यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के अध्याय VII जनादेश के ढांचे के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा, जिसमें उप-पारंपरिक (सब-कन्वेंशनल) वातावरण में अभियानों के संचालन हेतु कंपनी स्तर का संयुक्त प्रशिक्षण प्रदर्शित किया जाएगा।

भारतीय सेना के दल में 120 सैन्यकर्मी शामिल हैं, जिनमें अधिकांश मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट की एक बटालियन से हैं। कंबोडियाई दल में रॉयल कंबोडियन आर्मी के 160 सैन्यकर्मी शामिल हैं।

यह संयुक्त अभ्यास संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों के दौरान शांति सेना द्वारा सामना की जाने वाली मौजूदा आतंकवाद-रोधी अभियानों की गतिशीलता के अनुरूप होगा। इस उद्देश्य की प्राप्ति विभिन्न व्यावहारिक और व्यापक चर्चाओं तथा सामरिक अभ्यासों के माध्यम से की जाएगी, जिसके अंत में एक व्यापक सत्यापन अभ्यास आयोजित होगा। अभ्यास के दौरान ड्रोन संचालन, मोर्टार और स्नाइपर रणनीति सहित विशेष कौशल प्रशिक्षण का भी अभ्यास किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता, समन्वय और अभियानगत तालमेल को बढ़ाना है।

यह अभ्यास न केवल वैश्विक शांति बनाए रखने के प्रति दोनों देशों की क्षमता को प्रदर्शित करेगा, बल्कि अर्ध-शहरी क्षेत्रों में शत्रुतापूर्ण ताकतों के खिलाफ विभिन्न अभियानों के दौरान प्राप्त श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों और अभियानगत अनुभवों के आदान-प्रदान को भी बढ़ावा देगा।

संयुक्त सैन्य अभ्यास CINBAX-II 2026 भारत और कंबोडिया के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग को दर्शाता है और यह दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में आपसी समझ को भी सुदृढ़ करेगा।

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News