मुंबई: भारत की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक Mahindra & Mahindra (एमएंडएम लिमिटेड) ने आज घोषणा की कि अप्रैल 2026 में कंपनी की कुल ऑटो बिक्री (निर्यात सहित) 94,627 वाहनों रही, जो साल-दर-साल आधार पर 14% की वृद्धि दर्शाती है।
यूटिलिटी व्हीकल्स (यूवी) सेगमेंट में महिंद्रा ने घरेलू बाजार में 56,331 वाहनों की बिक्री की, जो 8% की वृद्धि है। वहीं, निर्यात सहित कुल 57,833 यूटिलिटी वाहन बेचे गए। कंपनी की घरेलू कमर्शियल व्हीकल्स बिक्री 23,427 इकाई रही।
Nalinikanth Gollagunta, सीईओ, ऑटोमोटिव डिवीजन, एमएंडएम लिमिटेड ने कहा, “अप्रैल में 56,331 यूनिट एसयूवी बिक्री के साथ 8% की वृद्धि और कुल 94,627 वाहनों की बिक्री के साथ 14% की बढ़त दर्ज कर वर्ष 2027 की शुरुआत सकारात्मक रही, जो पिछले वर्ष के समान महीने की तुलना में बेहतर प्रदर्शन है।”








