Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

टाटा स्टारबक्स ने नई दिल्ली के ऐतिहासिक हैमिल्टन हाउस में नए रिजर्व स्टोर की शुरुआत की

TATA Starbucks Reserve Store at Hamilton House, New Delhi

New Delhi: टाटा स्टारबक्स ने नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्रतिष्ठित हैमिल्टन हाउस में अपने फ्लैगशिप स्टोर को पुनः डिजाइन किया है और इसे स्टारबक्स रिज़र्व® स्टोर के रूप में विकसित किया है। यह अब शहर के लोगों के लिए एक नया प्रीमियम कॉफी डेस्टिनेशन है। राजधानी के सबसे ऐतिहासिक इलाकों में से एक में स्थित और शहर के पहले स्टारबक्स स्टोर का घर रहा यह स्थान अब एक नए रूप में सामने आया है। यह परिवर्तन भारत में ब्रांड के लिए एक महत्वपूर्ण है, जहां विरासत वास्तुकला को इमर्सिव डिज़ाइन और कॉफी शिल्प कौशल के साथ जोड़ा गया है, ताकि राजधानी को स्टारबक्स रिजर्व अनुभव से परिचित कराया जा सके।

हैमिल्टन हाउस स्थित स्टारबक्स रिज़र्व® स्टोर इमारत की वास्तुकला विरासत को संरक्षित रखते हुए एक आधुनिक अनुभव प्रस्तुत करता है। इसका डिजाइन ‘संगम’ की अवधारणा से प्रेरित है, जहां विभिन्न संस्कृतियों और विचारों का मेल देखने को मिलता है। इसमें भारतीय सामग्री,शिल्पकला और कला को स्टारबक्स के वैश्विक रिजर्व एस्थेटिक के साथ खूबसूरती से जोड़ा गया है। लेयर्ड टेक्सचर, बारीक फिनिश और दिल्ली की सांस्कृतिक झलक से प्रेरित आर्टवर्क के साथ यह स्टोर ग्राहकों को एक प्रीमियम और इमर्सिव अनुभव प्रदान करता है।

स्टारबक्स रिजर्व ग्राहकों को कॉफी और उसके शिल्प से गहराई से जोड़ता है। रिजर्व बार पर ग्राहक दुर्लभ कॉफी वैरायटीज़ को खोज सकते हैं, विभिन्न ब्रूइंग मेथड्स को समझ सकते हैं और हर कप के पीछे की कला का अनुभव कर सकते हैं। स्टोर में अत्याधुनिक ब्लैक ईगल एस्प्रेसो मशीन भी मौजूद है, जो कॉफी मास्टर्स को ब्रूइंग और एक्सट्रैक्शन पर बेहतर नियंत्रण देती है, जिससे कॉफी का शानदार स्वाद सामने आता है। ये सभी तत्व मिलकर एक समृद्ध और सूक्ष्म कॉफी अनुभव तैयार करते हैं, जो नए और अनुभवी दोनों तरह के कॉफी प्रेमियों को कॉफी के साथ सीखने, समझने और जुड़ने का अवसर देता है।

लॉन्च के मौके पर, टाटा स्टारबक्स के सीओओ, अद्रित मिश्रा ने कहा, “टाटा स्टारबक्स में हम लगातार अपने स्टोर्स को ग्राहकों के लिए और अधिक जीवंत और प्रासंगिक बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हैमिल्टन हाउस स्थित हमारे फ्लैगशिप स्टोर को स्टारबक्स रिज़र्व® में बदलना इसी सोच का हिस्सा है, जहां हम अधिक इमर्सिव और सार्थक अनुभव देने पर फोकस कर रहे हैं। हमारे कॉफी मास्टर्स और एक्सपर्ट पार्टनर्स इस स्टोर के केंद्र में हैं, जिनके माध्यम से हम कॉफी को लेकर गहरी बातचीत को बढ़ावा देना चाहते हैं और ‘थर्ड-प्लेस’ अनुभव को और मजबूत करना चाहते हैं—एक ऐसा स्थान, जहां ग्राहक जुड़ सकें, नए अनुभव खोज सकें और अधिक अर्थपूर्ण तरीके से सहभागिता कर सकें। इमारत की विरासत से प्रेरित और सोच-समझकर किए गए डिज़ाइन व शिल्पकला के माध्यम से तैयार यह स्टोर, दिल्ली में स्टारबक्स अनुभव की एक विशिष्ट पहचान प्रस्तुत करता है।”

हैमिल्टन हाउस स्थित स्टारबक्स रिज़र्व® 29 अप्रैल 2026 से ग्राहकों के लिए सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहेगा।

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Follow Us

Related News