नई दिल्ली: Central Bureau of Investigation (सीबीआई) ने Directorate General of Civil Aviation (डीजीसीए) मुख्यालय, नई दिल्ली के एयरवर्थिनेस निदेशालय में तैनात उप महानिदेशक को ₹2.5 लाख की रिश्वत मामले में एक निजी कंपनी के प्रतिनिधि के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पूरी रिश्वत राशि बरामद की गई।
सीबीआई ने यह मामला 18.04.2026 को डीजीसीए के एक अधिकारी और नई दिल्ली स्थित एक निजी कंपनी के प्रतिनिधि के खिलाफ दर्ज किया था। आरोप है कि डीजीसीए के उक्त लोक सेवक ने डीजीसीए में लंबित आवेदनों के अनुमोदन और अनुमति जारी करने के बदले निजी व्यक्तियों से अनुचित लाभ (रिश्वत) की मांग की।
इसके बाद, सीबीआई ने दिल्ली में 4 स्थानों पर आरोपी लोक सेवक और अन्य निजी व्यक्तियों के परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें ₹37 लाख नकद, सोने-चांदी के सिक्के और कई डिजिटल उपकरण बरामद किए गए।
मामले की जांच जारी है।







