बेंगलुरु: Ola Electric ने आज Akshaya Tritiya के शुभ अवसर पर ‘ओला सोना वीकेंड’ की घोषणा की। इस खास मौके पर कंपनी अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो पर ग्राहकों को ₹50,000 तक के लाभ दे रही है। भारत के सबसे शुभ त्योहारों में से एक के उत्सव के रूप में, ग्राहकों को ‘ओला सोना’ जीतने का भी मौका मिलेगा, जो असली 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड एलिमेंट्स से सुसज्जित लिमिटेड-एडिशन स्कूटर है।
इसके अलावा, कंपनी अपने Gen 3 S1 X (2kWh) और रोडस्टर X (2.5 kWh) को मात्र ₹49,999 की कीमत पर पेश कर रही है। साथ ही, पूरे पोर्टफोलियो पर ₹50,000 तक के फायदे दिए जा रहे हैं, जो केवल 18 और 19 अप्रैल 2026 के लिए वैध हैं।
आज से ‘ओला सोना वीकेंड’ के तहत कंपनी निम्नलिखित ऑफर्स दे रही है:
● रोडस्टर X+ 9.1 kWh: ₹50,000 की छूट के साथ ग्राहक इसे ₹1,39,999 में खरीद सकते हैं। यह ऑफर 18 और 19 अप्रैल को शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक सीमित समय के लिए उपलब्ध है, साथ ही 8 साल की मुफ्त एक्सटेंडेड वारंटी भी मिलेगी।
● डिस्काउंट: पूरे पोर्टफोलियो पर ₹40,000 तक की छूट उपलब्ध
● क्रेडिट कार्ड ऑफर्स: Bank of Baroda, Yes Bank, IDFC First Bank, HSBC और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड पर EMI के जरिए ₹10,000 तक के ऑफर्स
● एक्सटेंडेड वारंटी: सभी उत्पादों पर 8 साल की एक्सटेंडेड वारंटी
ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा, “अक्षय तृतीया समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक है, और ‘ओला सोना वीकेंड’ इसी भावना को दर्शाता है। ₹50,000 तक के लाभ और लिमिटेड-एडिशन ओला सोना जीतने के अवसर के साथ, ये ऑफर्स नवाचार, प्रीमियम अनुभव और ग्राहकों को बेहतर मूल्य देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। हमारे उत्पादों और तकनीक पर ग्राहकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है, जो मजबूत मांग के रूप में दिख रहा है।”
लिमिटेड-एडिशन ओला S1 प्रो ‘सोना’ में असली 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो लग्जरी और फंक्शनैलिटी का अनूठा संयोजन पेश करते हैं। इसमें “सोना मूड” नाम का एक विशेष फीचर भी है, जो ओला ऐप पर गोल्ड-थीम इंटरफेस और कस्टमाइज्ड MoveOS डैशबोर्ड के जरिए प्रीमियम राइडिंग अनुभव प्रदान करता है। यह डैशबोर्ड राइडर्स को अपने राइड मोड और सेटिंग्स को व्यक्तिगत बनाने की सुविधा देता है।
कंपनी ने अपने 4680 भारत सेल से संचालित रोडस्टर X+ 9.1 kWh के लिए खरीदारी की समय-सीमा बढ़ाने की भी घोषणा की है। इसकी कीमत ₹1,89,999 से घटाकर ₹1,39,999 कर दी गई है, जो कंपनी की गीगाफैक्ट्री में बड़े पैमाने पर उत्पादन और स्वदेशी 4680 भारत सेल तकनीक के कारण संभव हुआ है। यह मॉडल सीमित यूनिट्स में विशेष समय अवधि के दौरान ही उपलब्ध होगा।
इसके अलावा, ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में नया S1 X+ 5.2 kWh भी लॉन्च किया है, जो स्वदेशी 4680 भारत सेल तकनीक से लैस है। ₹1,29,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया यह स्कूटर लंबी रेंज वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को आम भारतीयों के लिए सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।






