Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

Search
Close this search box.

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

कार्बन प्रबंधन एवं कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग में सहयोग हेतु एनटीपीसी और एनवीवीएन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

New Delhi: एनटीपीसी लिमिटेड और एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (एनवीवीएन) ने कार्बन प्रबंधन और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता ज्ञापन 11 फ़रवरी 2026 को दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षरित किया गया।

यह समझौता ज्ञापन कार्बन प्रबंधन के क्षेत्र में एनटीपीसी को परामर्श एवं सलाहकारी सेवाएँ प्रदान करने के लिए एक औपचारिक ढांचा स्थापित करता है। इसके माध्यम से एनटीपीसी की विभिन्न परियोजनाओं के लिए कार्बन कार्यक्रमों की पहचान, पंजीकरण, सत्यापन तथा कार्बन क्रेडिट के मुद्रीकरण में सहायता मिलेगी।

यह पहल कार्बन बाजारों और पर्यावरणीय परिसंपत्ति प्रबंधन का उपयोग करते हुए सतत विकास और ऊर्जा परिवर्तन के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

एनटीपीसी वर्तमान में 87 गीगावॉट से अधिक स्थापित क्षमता का संचालन कर रहा है, जबकि 32 गीगावॉट क्षमता निर्माणाधीन है। कंपनी ने वर्ष 2032 तक 149 गीगावॉट क्षमता, जिसमें 60 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा शामिल है, तथा वर्ष 2037 तक 244 गीगावॉट क्षमता प्राप्त करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। थर्मल, जलविद्युत, सौर और पवन ऊर्जा के विविध पोर्टफोलियो के साथ एनटीपीसी देश को विश्वसनीय, किफायती और सतत बिजली उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

बिजली उत्पादन के साथ-साथ एनटीपीसी ने ई-मोबिलिटी, बैटरी भंडारण, पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज, अपशिष्ट से ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा तथा हरित हाइड्रोजन समाधानों जैसे कई नए व्यवसायिक क्षेत्रों में भी कदम रखा है।

एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (एनवीवीएन) एनटीपीसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और कंपनी की विद्युत व्यापार इकाई के रूप में कार्य करती है। इसे केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग (सीईआरसी) द्वारा श्रेणी-I का विद्युत व्यापार लाइसेंस प्रदान किया गया है। एनवीवीएन ने निरंतर मजबूत परिचालन एवं वित्तीय प्रदर्शन किया है और एनटीपीसी के सतत तथा एकीकृत ऊर्जा समाधानों की दिशा में संक्रमण को समर्थन देने में रणनीतिक भूमिका निभाई है।

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News