Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

ताजा खबर
Search
Close this search box.

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

बीएचईएल ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन परियोजना के लिए सेमी-हाई-स्पीड अंडरस्लंग ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मरों की आपूर्ति शुरू की

Bharat Heavy Electronics Ltd.

Jhansi: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने रेल परिवहन क्षेत्र में अपनी ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, बीएचईएल-नेतृत्व वाले कंसोर्टियम द्वारा टीआरएसएल के साथ क्रियान्वित प्रतिष्ठित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन परियोजना के लिए अंडरस्लंग ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मरों की आपूर्ति शुरू कर दी है।

इस अवसर पर बीएचईएल के झांसी संयंत्र में एक फ्लैग-ऑफ समारोह आयोजित किया गया। बीएचईएल के निदेशक (आईएस एंड पी) बनी वर्मा तथा निदेशक (इलेक्ट्रिकल, अनुसंधान एवं विकास) एस. एम. रामनाथन ने सेमी-हाई-स्पीड अंडरस्लंग ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मरों के पहले सेट को वर्चुअली रवाना किया। इससे पहले, इसी परियोजना के लिए ट्रैक्शन कन्वर्टर्स को बीएचईएल के बेंगलुरु संयंत्र से फ्लैग-ऑफ किया गया था।

यह विकास सेमी-हाई-स्पीड प्रोपल्शन सेगमेंट में बीएचईएल की रणनीतिक उपस्थिति को और मजबूत करता है, जिसकी परिचालन गति 160 किमी प्रति घंटा तक और डिजाइन गति 180 किमी प्रति घंटा है। ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मरों को वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के अंतिम असेंबली के लिए कोलकाता भेजा जा रहा है।

इसके अतिरिक्त, प्रोपल्शन सिस्टम का एक और प्रमुख उपकरण, ट्रैक्शन मोटर, बीएचईएल की भोपाल इकाई द्वारा विकसित और निर्मित किया गया है।

इसके साथ ही, रोलिंग स्टॉक और रेलवे उपकरणों में अपनी सशक्त विरासत को आगे बढ़ाते हुए, बीएचईएल–झांसी ने हाल ही में रेल बोर्न मेंटेनेंस व्हीकल्स (RBMV) के लिए एक महत्वपूर्ण ऑर्डर प्राप्त कर एक और उपलब्धि हासिल की है। इस प्रकार की ट्रैक मशीनों की परियोजना रेलवे अवसंरचना क्षेत्र के विशेषीकृत रोलिंग स्टॉक सेगमेंट का हिस्सा है, जो पारंपरिक रोलिंग स्टॉक अनुप्रयोगों से आगे बढ़ते हुए संयंत्र की विस्तारित भूमिका को दर्शाती है। यह ऑर्डर ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसी भारत सरकार की पहलों के अनुरूप है, क्योंकि आरबीएमवी का निर्माण देश में ही किया जाएगा, जिससे रेलवे ट्रैक रखरखाव प्रौद्योगिकियों में स्वदेशीकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। आरबीएमवी विशेष प्रकार के रेलवे वाहन होते हैं, जिनका उपयोग रेलवे ट्रैकों के निर्माण, निरीक्षण, मरम्मत और रखरखाव के लिए किया जाता है। ये मैनुअल श्रम को कम कर और सटीकता बढ़ाकर ट्रैक सुरक्षा, बेहतर यात्रा आराम और परिसंपत्तियों की दीर्घायु सुनिश्चित करते हैं।

इन वाहनों का डिजाइन और निर्माण बीएचईएल के झांसी संयंत्र में किया जाएगा।

ऊर्जा और अवसंरचना क्षेत्रों में देश की अग्रणी विनिर्माण कंपनी बीएचईएल, बिजली, ट्रांसमिशन, परिवहन, रक्षा और औद्योगिक क्षेत्रों में श्रेष्ठ श्रेणी के स्वदेशी समाधान प्रदान करती है। लोकोमोटिव और डिस्ट्रिब्यूटेड पावर ट्रेन जैसी जटिल प्रौद्योगिकियों का सफलतापूर्वक स्वदेशीकरण करते हुए, बीएचईएल परिवहन और रोलिंग स्टॉक क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की यात्रा का नेतृत्व करना जारी रखे हुए है।

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News