नई दिल्ली: हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने जुलाई 2026 में 75,360 इकाइयों (घरेलू और निर्यात) की अब तक की सर्वाधिक मासिक कुल बिक्री दर्ज की। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 25.4% अधिक है। इसमें घरेलू बाजार में 54,210 इकाइयों की बिक्री शामिल है, जो सालाना आधार पर 23.3% की वृद्धि के साथ किसी भी जुलाई महीने की अब तक की सर्वाधिक घरेलू बिक्री है। वहीं, कंपनी ने 21,150 इकाइयों का निर्यात किया, जो सालाना आधार पर 31.4% की वृद्धि के साथ पिछले 100 से अधिक महीनों में सबसे अधिक मासिक निर्यात है।
एचएमआईएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एमडी एवं सीईओ) तरुण गर्ग ने कहा, “हमने नई तिमाही की शुरुआत मजबूत प्रदर्शन के साथ की है। घरेलू और निर्यात मिलाकर 75,360 इकाइयों की कुल बिक्री (सालाना आधार पर 25.4% वृद्धि), जो स्थापना के बाद से हमारी अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री है, ब्रांड हुंडई पर उपभोक्ताओं के विश्वास को दर्शाती है। इसके अलावा, 21,150 इकाइयों का निर्यात (सालाना आधार पर 31.4% वृद्धि), जो पिछले 100 से अधिक महीनों में सबसे अधिक है, ‘मेक इन इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।”








Love the promotions they run every weekend. It keeps the gameplay exciting and rewarding. I always suggest ph555taya to my buddies.
The variety of slot games here is amazing. I love how easy it is to navigate through the lobby. Best place to hang out is win24login.