Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

ताजा खबर
आरईसी और पीएफसी ने 2,400 मेगावाट मेजा थर्मल पावर प्रोजेक्ट स्टेज-II के लिए एमयूएनपीएल के साथ ₹26,850 करोड़ के साझा ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए भारत 50,000 कुशल कर्मियों को जापान भेजेगा महत्वपूर्ण खनिजों की सुरक्षा के लिए भारत MSP, FORGE और QUAD से जुड़ा, 12 देशों के साथ साझेदारी की: विदेश मंत्रालय IEEFA ने मिशन कोकिंग कोल के तहत मीथेन उत्सर्जन में कमी के उपाय अपनाने की वकालत की आरईसीपीडीसीएल ने भड़ला रामगढ़ पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और शोंगटोंग पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को टेरालाइट सोलर एनर्जी तिनवारी प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा वीजा अनिश्चितता के बीच शिक्षा ऋण की मांग में 20% की बढ़ोतरी
Search
Close this search box.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल मानेकशॉ सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह की शोभा बढ़ाएंगी

President Draupadi Murmu
President Draupadi Murmu

Greater Noida: भारत सरकार कल 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन कर रही है। इस अवसर पर, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में एक राष्ट्रीय स्तर के समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु होंगी।

इस कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्री, अन्नपूर्णा देवी और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री, सावित्री ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा।

विश्व स्तर पर 8 मार्च को मनाए जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों और उनके योगदान का उत्सव मनाता है। यह दिवस जेंडर इक्वालिटी, सुरक्षा, गरिमा और महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को पुन: दोहराने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

कार्यक्रम का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव, श्री अनिल मलिक के स्वागत भाषण के साथ होगा। इसके पश्चात, विभिन्न ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की कार्यबल में बढ़ती भागीदारी को रेखांकित करेंगी और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से बनाई गई सरकार की प्रमुख नीतियों एवं योजनाओं का प्रदर्शन करेंगी।

इस अवसर पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपना मुख्य संबोधन देंगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री, अन्नपूर्णा देवी भी समारोह को संबोधित करेंगी और देश में महिला-नेतृत्व वाले विकास को सुदृढ़ करने के लिए सरकार द्वारा की गई प्रमुख पहलों पर प्रकाश डालेंगी।

उद्घाटन समारोह के पश्चात, कार्यक्रम में दो पैनल चर्चाओं का आयोजन किया जाएगा। पहली पैनल चर्चा का विषय “श्रम संहिता – महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा” होगा, जबकि दूसरी पैनल चर्चा का विषय “उद्यमी के रूप में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं” होगा।

इस कार्यक्रम में 150 से अधिक मंत्रालयों, विभागों और संगठनों की लगभग 1,000 महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। इसमें सशस्त्र बलों, पुलिस, मीडिया, स्वास्थ्य सेवा, खेल और अन्य क्षेत्रों की महिला प्रतिनिधि शामिल होंगी, जो पूरे देश में महिलाओं के विविध योगदानों और महिला-नेतृत्व वाले विकास को आगे बढ़ाने के प्रति भारत सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती हैं।

इस कार्यक्रम को नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से लाइव वेबकास्ट के जरिए भी देखा जा सकता है:

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

#RECPDCL

आरईसीपीडीसीएल ने भड़ला रामगढ़ पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और शोंगटोंग पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को टेरालाइट सोलर एनर्जी तिनवारी प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा

Follow Us

Related News

#RECPDCL

आरईसीपीडीसीएल ने भड़ला रामगढ़ पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और शोंगटोंग पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को टेरालाइट सोलर एनर्जी तिनवारी प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा