Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

ताजा खबर
हिंदुस्तान जिंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में 32 मिलियन टन अयस्क जोड़ा; अन्वेषण सफलता दर 88% के पार बीएचईएल ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया Coforge ने हाई-टेक क्षेत्र में AI फीचर्स से एंटरप्राइज परिणामों की ओर बदलाव को तेज किया ACME Solar ने राजस्थान में 66.68 मेगावाट सौर क्षमता और 300 मेगावाट घंटा BESS क्षमता शुरू की Bharat Forge और RTX की प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा भारत के स्वदेशी HALE UAV कार्यक्रम के लिए टर्बोप्रॉप इंजन की संभावनाएं तलाशेंगे BHEL को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 2025-26 के अंतर्गत द्वितीय पुरस्कार; लगातार तीसरे वर्ष राजभाषा के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
Search
Close this search box.

भारत के समग्र कोयला उत्पादन में 6.48 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी

अप्रैल से अगस्त 2024 की अवधि के दौरान कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का उत्पादन बढ़कर 290.39 मिलियन टन हो गया
अप्रैल से अगस्त 2024 की अवधि के दौरान कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का उत्पादन बढ़कर 290.39 मिलियन टन हो गया

भारत के समग्र कोयला उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गयी है. वित्त वर्ष 2024-25 में अगस्त 2024 तक यह उत्पादन 384.08 मिलियन टन (अनंतिम) तक पहुंच गया है, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में इसी अवधि के दौरान यह 360.71 मिलियन टन था, जो 6.48 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

अप्रैल से अगस्त 2024 की अवधि के दौरान कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का उत्पादन बढ़कर 290.39 मिलियन टन हो गया, जो पिछली वर्ष की इसी अवधि के दौरान 281.46 मीट्रिक टन की तुलना में 3.17 प्रतिशत की वृद्धि है। कैप्टिव और अन्य कंपनियों से भी कोयले के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो अप्रैल से अगस्त 2024 तक 68.99 मिलियन टन तक पहुंच गया – यह पिछले वर्ष की समान अवधि में 52.84 मिलियन टन की तुलना में 30.56 प्रतिशत की एक अच्छी खासी वृद्धि है।

इस बीच, अगस्त 2024 तक संचयी कोयला प्रेषण में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। अगस्त 2024 तक संचयी कोयला प्रेषण वित्त वर्ष 2024-25 में 412.07 मिलियन टन (अनंतिम) था, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में इसी अवधि के दौरान 391.93 मिलियन टन था। यह 5.14 प्रतिशत की प्रशंसनीय योग्य वृद्धि को दर्शाता है।

कोल इंडिया लिमिटेड ने अप्रैल से अगस्त 2024 तक 309.98 मिलियन टन कोयला भेजा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान भेजे गए 305.37 मिलियन टन की तुलना में 1.51 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। इसके अलावा,  कैप्टिव और अन्य कंपनियों ने 76.95 मिलियन टन का उल्लेखनीय कोयला प्रेषण दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान भेजे गए 58.53 मिलियन टन की तुलना में 31.48 प्रतिशत की  बहुत अच्छी वृद्धि को दर्शाता है। यह वृद्धि कोयला क्षेत्र की बेहतर रसद क्षमताओं और कोयले की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को उजागर करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News