नई दिल्ली: भारतीय वाहन निर्माता कंपनियां टाटा मोटर्स और महिंद्रा इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की ऊर्जा दक्षता के मामले में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनकर उभरी हैं। प्रति किलोमीटर ऊर्जा खपत के मामले में दोनों कंपनियों ने टेस्ला और BYD जैसी अंतरराष्ट्रीय दिग्गज कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है।
दुनिया की 22 सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों की वर्ष 2025 की नवीनतम तुलना के अनुसार, मूल्यांकन की गई सभी कंपनियों में टाटा मोटर्स और महिंद्रा ने प्रति किलोमीटर सबसे कम ऊर्जा खपत दर्ज की, जिससे वे दुनिया की सबसे ऊर्जा-कुशल ईवी निर्माता कंपनियां बन गई हैं।
यह उपलब्धि भारत के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र की बढ़ती मजबूती को दर्शाती है और घरेलू वाहन निर्माताओं की इंजीनियरिंग क्षमता को भी रेखांकित करती है। भारतीय सड़कों और ड्राइविंग परिस्थितियों को ध्यान में रखकर विकसित की गई टाटा मोटर्स और महिंद्रा की ईवी प्रौद्योगिकियां अब ऊर्जा दक्षता के लिए वैश्विक मानक स्थापित कर रही हैं।
रैंकिंग से संकेत मिलता है कि भारतीय वाहन निर्माताओं ने प्रति किलोमीटर कम ऊर्जा खपत वाले वाहन विकसित करने के मामले में कई स्थापित वैश्विक ईवी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है, जिससे वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में भारत की बढ़ती स्थिति और मजबूत हुई है।
नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “भारतीय वाहन निर्माताओं ने ईवी ऊर्जा दक्षता के मामले में दुनिया में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। न टेस्ला, न BYD, बल्कि टाटा मोटर्स और महिंद्रा। दुनिया की 22 सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों में वर्ष 2025 में टाटा मोटर्स और महिंद्रा ने प्रति किलोमीटर सबसे कम ऊर्जा खपत दर्ज की और ऊर्जा दक्षता के मामले में टेस्ला और BYD को पीछे छोड़ दिया। भारतीय सड़कों के लिए विकसित भारतीय इंजीनियरिंग अब वैश्विक मानक स्थापित कर रही है।”
Indian Automakers just topped the world in EV efficiency. Not Tesla. Not BYD. Tata and Mahindra.
Among the world’s 22 largest automakers, Tata Motors and Mahindra posted the lowest energy consumption per km in 2025, beating Tesla and BYD on efficiency.
Indian engineering, built… pic.twitter.com/jPvfFkwdx8
— Amitabh Kant (@amitabhk87) August 6, 2026







