Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

ताजा खबर
डेवको के नेतृत्व में मिले नए 400 मेगावाट EPC ऑर्डर के बाद सुजलॉन और टाटा पावर की साझेदारी 1 गीगावाट के पार पहुंची ओडिशा में ग्रीनफील्ड रिफ्रैक्टरी रीसाइक्लिंग सुविधा स्थापित करने के लिए RHI मैग्नेसिटा इंडिया ने खेमका रिफ्रैक्ट्रीज़ के साथ किया संयुक्त उद्यम समझौता जेएसडब्ल्यू ग्रीन मोबिलिटी ने एवरसोर्स कैपिटल समर्थित लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज में किया निवेश SAIL ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती: आईएनएस दूनागिरी, अग्रय और संशोधक के लिए रक्षा-ग्रेड स्टील की आपूर्ति की Biocon की डुओफार्मा बायोटेक को मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय से MYR 225 मिलियन से अधिक के इंसुलिन अनुबंध मिले युवराज सिंह, अभिषेक शर्मा और नमन धीर के लिए गोवा में एयरबीएनबी बना खास ठिकाना, बिताए यादगार पल
Search
Close this search box.

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

डेवको के नेतृत्व में मिले नए 400 मेगावाट EPC ऑर्डर के बाद सुजलॉन और टाटा पावर की साझेदारी 1 गीगावाट के पार पहुंची ओडिशा में ग्रीनफील्ड रिफ्रैक्टरी रीसाइक्लिंग सुविधा स्थापित करने के लिए RHI मैग्नेसिटा इंडिया ने खेमका रिफ्रैक्ट्रीज़ के साथ किया संयुक्त उद्यम समझौता जेएसडब्ल्यू ग्रीन मोबिलिटी ने एवरसोर्स कैपिटल समर्थित लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज में किया निवेश SAIL ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती: आईएनएस दूनागिरी, अग्रय और संशोधक के लिए रक्षा-ग्रेड स्टील की आपूर्ति की Biocon की डुओफार्मा बायोटेक को मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय से MYR 225 मिलियन से अधिक के इंसुलिन अनुबंध मिले युवराज सिंह, अभिषेक शर्मा और नमन धीर के लिए गोवा में एयरबीएनबी बना खास ठिकाना, बिताए यादगार पल

जेएसडब्ल्यू ग्रीन मोबिलिटी ने एवरसोर्स कैपिटल समर्थित लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज में किया निवेश

#JSW

दिल्ली: भारत के प्रमुख इंटीग्रेटेड एंटरप्राइज मोबिलिटी प्लेटफॉर्म्स में शामिल लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज ने आज घोषणा की कि उसे जेएसडब्ल्यू ग्रीन मोबिलिटी से रणनीतिक निवेश (strategic investment) किया है।

कंपनी ने ऐसा इंटीग्रेटेड मोबिलिटी प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जिसमें इलेक्ट्रिक फ्लीट, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, फ्लीट इंटेलिजेंस सिस्टम और सेंट्रलाइज्ड ऑपरेशनल कमांड जैसी तमाम सुविधाएं शामिल हैं। फिलहाल कंपनी 3,000 से ज़्यादा वाहनों और 1,300 चार्जर्स के नेटवर्क के ज़रिए हर दिन 25,000 से अधिक ट्रिप्स का संचालन करती है और 100 से ज़्यादा एंटरप्राइज ग्राहकों को अपनी सेवाएं दे रही है।

एवरसोर्स कैपिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनपाल झावेरी ने कहा, “मोबिलिटी अब सिर्फ वाहनों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह एक पूरे इकोसिस्टम का खेल बन चुकी है। आने वाले वक्त में असली वैल्यू किसी एक एसेट में नहीं, बल्कि ऐसे प्लेटफॉर्म्स में होगी जो इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और ऑपरेशंस को बड़े पैमाने पर एक साथ जोड़ सकें। लिथियम ने मज़बूत ऑपरेटिंग बुनियाद पर अपना कारोबार खड़ा किया है और जेएसडब्ल्यू ग्रीन मोबिलिटी का यह निवेश उसकी तरक्की के लिए भरपूर गुंजाइश पैदा करेगा। फ्लीट, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, इंटेलिजेंट मोबिलिटी सिस्टम और सेंट्रलाइज्ड ऑपरेशनल निगरानी को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाकर लिथियम ने ऐसी क्षमताएं विकसित की हैं, जिनकी बड़े पैमाने पर बराबरी करना आसान नहीं है। हम जेएसडब्ल्यू ग्रुप के साथ इस साझेदारी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। समूह की दूरदर्शी सोच और औद्योगिक विरासत लिथियम के अगले विकास चरण में अहम भूमिका निभाएगी।”

यह रणनीतिक साझेदारी ऐसे समय में हुई है, जब एंटरप्राइज और डिजिटल मोबिलिटी इकोसिस्टम में भरोसेमंद, टेक्नोलॉजी आधारित और टिकाऊ मोबिलिटी समाधानों की मांग लगातार बढ़ रही है। इस साझेदारी से लिथियम के विस्तार को नई रफ्तार मिलेगी।

इसी मौके पर जेएसडब्ल्यू ग्रुप के पार्थ जिंदल ने कहा, “भारत का मोबिलिटी सेक्टर तेज़ी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। शहरीकरण, इलेक्ट्रिफिकेशन और डिजिटल कॉमर्स के बढ़ते दायरे की वजह से यह बदलाव और तेज़ हुआ है। हमारा मानना है कि भविष्य ऐसे इंटीग्रेटेड और टेक्नोलॉजी आधारित मोबिलिटी प्लेटफॉर्म्स का होगा, जो भरोसे, बेहतर संचालन और बड़े पैमाने पर काम करने की क्षमता के साथ सेवाएं दे सकें। लिथियम ने अपने दमदार निष्पादन और उच्च गुणवत्ता वाले इंफ्रास्ट्रक्चर के बल पर खुद को अलग पहचान दिलाई है। हमें लिथियम अर्बन के साथ साझेदारी करके खुशी है। हमें यकीन है कि कंपनी अपनी तेज़ रफ्तार बढ़त के साथ भारत में स्वच्छ मोबिलिटी के भविष्य को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगी।”

लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉन थॉमस ने कहा, “भारत का कमर्शियल मोबिलिटी सेक्टर अभी भी बड़े पैमाने पर पारंपरिक ईंधन से चलने वाले वाहनों पर निर्भर है। आगे का अवसर सिर्फ इन वाहनों को बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑपरेटिंग सिस्टम और टेक्नोलॉजी क्षमताएं विकसित करने का है, जो बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिफिकेशन को सफल बना सकें।

पिछले एक दशक में हमने इसी बुनियाद को तैयार किया है, जिसमें चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, फ्लीट इंटेलिजेंस सिस्टम और सेंट्रलाइज्ड नेटवर्क ऑपरेशंस सेंटर शामिल हैं। हमारा मानना है कि आने वाले समय में बाज़ार संगठित प्लेटफॉर्म्स की ओर बढ़ेगा, जो भरोसे, सुरक्षा और बेहतर परिचालन क्षमता के साथ सेवाएं दे सकें। लिथियम का टेक्नोलॉजी आधारित प्लेटफॉर्म इस बदलाव को तेज़ करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

हम जेएसडब्ल्यू ग्रीन मोबिलिटी का रणनीतिक निवेशक के तौर पर स्वागत करते हैं। उनकी साझेदारी हमें इलेक्ट्रिक फ्लीट का विस्तार करने, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को और मज़बूत बनाने तथा अपने प्लेटफॉर्म की टेक्नोलॉजी क्षमताओं को लगातार बेहतर करने में बड़ी मदद करेगी।”

यह निवेश लिथियम की विकास यात्रा के अगले चरण की शुरुआत है। कंपनी अब अपने फ्लीट, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी क्षमताओं का तेजी से विस्तार करेगी। जैसे-जैसे परिवहन व्यवस्था इलेक्ट्रिक, कनेक्टेड और सॉफ्टवेयर आधारित होती जा रही है, कंपनी भारत की बदलती मोबिलिटी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर संचालन और आवश्यक क्षमताएं विकसित करने पर अपना फोकस बनाए हुए है। इस पूरे सौदे में मेरेसिस एडवाइजर्स ने एक्सक्लूसिव फाइनेंशियल एडवाइजर की भूमिका निभाई।

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News