शिमला: एसजेवीएन ने बिहार के जमुई जिले में स्थित 75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना की वाणिज्यिक प्रचालन तिथि (सीओडी) सफलतापूर्वक हासिल कर ली है। कंपनी की नवीकरणीय ऊर्जा यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि बनाते हुए इस परियोजना का क्रियान्वयन एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) द्वारा किया गया है।
अजय शर्मा, निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन ने अवगत कराया कि 75 मेगावाट की इस परियोजना से प्रचालन के प्रथम वर्ष में लगभग 90 मिलियन यूनिट तथा 25 वर्षों की अवधि में कुल लगभग 3,522 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन होने की संभावना है। यह परियोजना बिहार के जमुई जिले में हधादिया, ककनचौर गांव के निकट लगभग 300 एकड़ में क्रय गई भूमि पर विकसित की गई है, जिसकी अनुमानित परियोजना लागत 342 करोड़ रुपए है।
पार्थजीत डे, निदेशक (वित्त), ने कहा कि परियोजना से उत्पादित विद्युत के लिए 2.96 रुपए प्रति यूनिट का टैरिफ निर्धारित किया गया है। यह प्रतिस्पर्धी टैरिफ उपभोक्ताओं को किफ़ायती एवं स्वच्छ हरित विद्युत उपलब्ध कराने में सहायक होगा। परियोजना से उत्पन्न विद्युत की आपूर्ति बिहार राज्य को की जाएगी।
राजेश चंदेल, निदेशक (परियोजनाएं), ने बताया कि इस परियोजना ने रोजगार सृजन तथा स्थानीय आर्थिक विकास में भी योगदान दिया है। परियोजना से लगभग 15–20 प्रत्यक्ष तथा 50–100 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं, जिससे हरित रोजगार के सृजन के साथ स्थानीय समुदाय को आर्थिक प्रोत्साहन मिला है।
इस परियोजना की कमीशनिंग का वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने के भारत सरकार के लक्ष्य की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान है। ग्रिड को स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ-साथ इस परियोजना से लगभग 82,250.74 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आने का अनुमान है, जिससे देश के डीकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों और जलवायु प्रतिबद्धताओं को समर्थन मिलेगा।
75 मेगावाट जमुई सौर विद्युत परियोजना को बिहार सरकार की बिहार नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (बीआरईडीए) द्वारा जारी निविदा के आधार पर विकसित किया गया है। परियोजना का सफलतापूर्वक कमीशन होना देशभर में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के प्रति एसजीईएल की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है और एसजेवीएन के नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी बनने के विजन में अग्रणी है।
जमुई सौर विद्युत परियोजना की कमीशनिंग के साथ एसजेवीएन अपने नवीकरणीय ऊर्जा फुटप्रिंट का विस्तार जारी रखते हुए भारत के लिए अधिक स्वच्छ, हरित और सततशील ऊर्जा भविष्य के निर्माण में योगदान दे रहा है।








The login process is super fast and I never have issues accessing my account. Very stable platform overall. Glad I found phph143comlogin.
I’ve been looking for a stable way to access my account and this site is a lifesaver. The interface is smooth and everything loads quickly. Definitely the best way to use logika300login.
The variety of games here is insane. I’m really enjoying the vibe on brtigrinhobet, definitely worth a visit.
I love the slot selection and the bonuses for new members are generous. Such a fun way to spend the weekend at poneclubslot.
Best place to unwind after work. The games are fair and the withdrawal process is straightforward and easy. Try phjili969
Customer support is actually helpful and quick to respond to my queries. Great service from phcahph.