Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

Search
Close this search box.

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

एसजेवीएन की अध्यक्षता में नराकास, शिमला (कार्यालय-2) की छमाही बैठक

#SJVN

New Delhi: एसजेवीएन लिमिटेड की अध्यक्षता में गठित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), शिमला (कार्यालय-2) की छमाही बैठक का आयोजन एसजेवीएन लिमिटेड के परिसर में आज किया गया।   बैठक की अध्यक्षता एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक), श्री अजय कुमार शर्मा नेकी।  बैठक में शिमला स्थित केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा की गई तथा भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में विचारविमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक), श्री अजय कुमार शर्मा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि सभी सदस्य कार्यालय अपनेअपने कार्यालय में सराहनीय कार्य कर रहे हैं और आगे भी इसी गति को बनाए रखते हुए अधिकतम कामकाज हिंदी में सम्पन्न करनेका हर संभव प्रयास करेंI  बैठक में अध्यक्ष श्री अजय कुमार शर्मा ने नराकास, शिमला (कार्यालय-2) की अध्यक्षता का कार्यभार भारतीय रिजर्व बैंक को सौंपा और उन्हें इसके लिए हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।

बैठक में उपस्थित भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक, श्री अनूप किशोर ने कहा कि एसजेवीएन लिमिटेड की अध्यक्षता में कार्यरत नराकास, शिमला (कार्यालय-2) वर्ष 2015 से अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन कर रहा है और समयसमय पर नियमित रूप से बैठकों तथा अन्यकार्यक्रमों का आयोजन सफलतापूर्वक करता रहा है, जिसके लिए एसजेवीएन लिमिटेड बधाई का पात्र है।  उन्होंने यह भी कहा कि संसदीय राजभाषा समिति द्वारा भी एसजेवीएन लिमिटेड की अध्यक्षता में गठित नराकास, शिमला (कार्यालय-2) की प्रशंसा की गई है।

इस अवसर पर निगम के विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), श्री बलजीत सिंह सहित सदस्यसचिव, नराकास-2, शिमला, श्री आशीष पंत भी उपस्थित थे।  समिति  की  बैठक में शिमला स्थित केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, उपक्रमों तथा बैंकों से 54  वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

 

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News