Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

ताजा खबर
Search
Close this search box.

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

एमएनआरई के सचिव संतोष कुमार सारंगी ने 2026 में इरेडा की विकास यात्रा के लिए माहौल तैयार किया

Secretary_MNRE addressing the gathering

नई दिल्ली: इंडियन रीन्युएबल एनर्जी  डेवलपमेन्ट एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) ने नववर्ष के मौके पर नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में अपने कर्मचारियों के लिए मिलन समारोह का आयोजन किया। श्री संतोष कुमार सारंगी, सचिव, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई); जेवीएन सुब्रमण्यम, संयुक्त सचिव, एमएनआरई; प्रदीप कुमार दास, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, इरेडा; डॉ बिजय कुमार मोहंती, डायरेक्टर- फाइनैंस, इरेडा;  संजय कुलक्षेत्र, सीएमडी, हुडको तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी के साथ समारोह की शोभा बढ़ाई।

उपस्थितगणों को सम्बोधित करते हुए संतोष कुमार सारंगी ने युवा पेशेवरां को भावी लीडरों के रूप में तैयार करने के लिए टीम निर्माण के महत्व पर ज़ोर दिया। इरेडा की बढ़ती भूमिका पर रोशनी डालते हुए उन्होंने एमएसएमई को आर्थिक सहयोग प्रदान करने की आवश्यकता, पीएम सूर्यघर योजना जैसी पहलों पर रोशनी डाली तथा इरेडा की विकास यात्रा में एमएनआरई की ओर से सतत सहयोग का आश्वासन दिया।

एमएनआरई के सचिव एवं संयुक्त सचिव का स्वागत करते हुए इरेडा के सीएमडी प्रदीप कुमार दास ने सभी कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि इरेडा के कर्मचारियों की संख्या 1 जनवरी 2025 को 168 थी जो 2026 में 227 तक पहुंच गई है, इनमें से 23 फीसदी कर्मचारी महिलाएं हैं, यह संख्या सीपीएसई के औसत 9.5 फीसदी से काफी अधिक है। यह विकास गुणात्मक कॉर्पोरेट प्रशासन और आर्थिक अनुशासन की वजह से संभव हो पाया है और आने वाले समय में भी स्थायी विकास को सुनिश्चित करने के लिए यही दृष्टिकोण जारी रहेगा।

दास ने इरेडा के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन पर भी रोशनी डाली। 31 दिसम्बर 2025 (प्रोविज़नल) को कंपनी का कुल ऋण अनुमोदन रु 278,016 करोड़, कुल ऋण वितरण रु 1,80,988 करोड़ और लोन बुक रु 87,975 करोड़ है। उन्होंने इरेडा की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर भी रोशनी डाली जैसे वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक  अधिकतम रु 1699 करोड़ का सालाना पीएटी (कर के बाद मुनाफ़ा) और एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स द्वारा इंटरनेशनल क्रेडिट रेटिंग में अपग्रेड।

धन्यवाद ज्ञापन देते हुए डायरेक्टर-फाइनैंस ने टीमवर्क के लिए कर्मचारियों की सराहना की, उन्हें प्रशासन एवं दक्षता के सर्वोच्च मानक बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News