Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

ताजा खबर
तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद हिंदुस्तान ज़िंक पर विश्लेषकों का भरोसा, लगभग 17% तक की तेजी की संभावना विकास की नई लकीर बनाने के लिए तैयार भारत का बीमा बाजार, अन्य देशों की तुलना में भारत में बीमा क्षेत्र में तेज विकास का अनुमान फ्लिपकार्ट ने एक संरचनाबद्ध, एआई की मदद से रिस्क-डिटेक्शन के साथ सेलर-फर्स्ट कंप्लायंस और रिस्क मैनेजमेंट फ्रेमवर्क और निरंतर मॉनिटरिंग के माध्यम से मार्केटप्लेस इंटीग्रिटी को मजबूत किया। एबीबी इंडिया ने निर्बाध संचालन और राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को समर्थन देने के लिए बीपीसीएल की पाइपलाइन का आधुनिकीकरण किया भारत का एलिवेटर उद्योग सुरक्षा, मानकीकरण और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘वन नेशन, वन लिफ्ट कानून’ की मांग कर रहा है प्रधानमंत्री मोदी ने ज्ञान के सार को आत्मसात करने पर केंद्रित संस्कृत सुभाषित साझा किया
Search
Close this search box.

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की तृतीय हिंदी सलाहकार समिति की हुई बैठक

Union Minister Rajeev Ranjan Singh

Greater Noida: विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की अध्यक्षता में रविवार को मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की तृतीय संयुक्त हिन्दी सलाहकार समिति की बैठक नई दिल्ली में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और  सभी सदस्यों का वहाँ उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया। तत्पश्चात, मंत्रालय के दोनों विभागों, मत्स्यपालन विभाग और पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से उनके यहाँ किए जा रहे राजभाषा कार्यान्वयन कार्यों के संबंध में एक प्रस्तुति की गई, जिसमें उल्लेखित प्रगति एवं प्रयासों की समिति के सदस्यों ने सराहना की। इस अवसर पर मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय मंत्री राजीव रंजन सिंह और मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने संयुक्त रूप से  इस अवसर पर पशुपालन और डेयरी विभाग तथा मत्स्यपालन विभाग की हिंदी पत्रकाओं क्रमशः सुरभि,  मत्स्य भारती और मत्स्य कीर्ति तथा विभागीय शब्दावली का विमोचन किया ।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि हिंदी एक सशक्त भाषा है और हमे अपनी हीन भावना से ऊपर उठकर सरकारी और निजी कार्यो में इसका अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए,तभी हम उसे आगे बढ़ा पाएंगे।

राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी की बेहतरी के लिए हमे उसका उपयोग अपने घर से ही प्रारंभ करना होगा,तभी आने वाली पीढ़ी को उसकी महत्ता पता चलेगी।

विभागीय मंत्रियों ने अपने सम्बोधन में मत्स्यपालन विभाग और पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा किए गए बेहतर राजभाषा कार्यान्वयन के लिए संबन्धित अधिकारियों को बधाई दी तथा मंत्रालय के दैनिक कार्यालयी कार्यों में राजभाषा हिन्दी के अधिक से अधिक प्रयोग की अपील की।

कार्यसूची पर विस्तृत विचार-विमर्श के दौरान समिति के सभी सदस्यों ने राजभाषा के कार्यान्वन हेतु किए गए प्रयासों और प्रयत्नों की सराहना की और मंत्रालय में हिन्दी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने  तथा लक्ष्यों को प्राप्त करने संबंधी अपने विस्तृत सुझाव और विचार प्रस्तुत किए। विशेष रूप से, सभी गैर सरकारी सदस्यों ने पिछली बैठक की तुलना में मत्स्यपालन विभाग और पशुपालन एवं डेयरी विभाग में हिंदी के प्रयोग की दिशा में हुई प्रगति की सराहना की।

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

फ्लिपकार्ट ने एक संरचनाबद्ध, एआई की मदद से रिस्क-डिटेक्शन के साथ सेलर-फर्स्ट कंप्लायंस और रिस्क मैनेजमेंट फ्रेमवर्क और निरंतर मॉनिटरिंग के माध्यम से मार्केटप्लेस इंटीग्रिटी को मजबूत किया।

Follow Us

Related News

फ्लिपकार्ट ने एक संरचनाबद्ध, एआई की मदद से रिस्क-डिटेक्शन के साथ सेलर-फर्स्ट कंप्लायंस और रिस्क मैनेजमेंट फ्रेमवर्क और निरंतर मॉनिटरिंग के माध्यम से मार्केटप्लेस इंटीग्रिटी को मजबूत किया।