Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

ताजा खबर
ज़ाइडस को Cevimeline Hydrochloride Capsules 30mg के लिए USFDA से अंतिम मंजूरी मिली कंसाई ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन OMC पावर में ₹160 करोड़ का निवेश करेगी, 10% हिस्सेदारी अधिग्रहित कर भारत के विकेन्द्रित नवीकरणीय ऊर्जा ढांचे को मजबूत करेगी इंफोसिस ने मोहाली डेवलपमेंट सेंटर के विस्तार की घोषणा की Raymond Realty ने ठाणे में अगली पीढ़ी की आवासीय परियोजना ‘Ten X District 9’ की घोषणा की ACME Solar ने 450 मेगावाट/ 1800 मेगावाट-घंटा ISTS से जुड़े आश्वस्त पीक पावर प्रोजेक्ट के लिए पीपीए (पावर परचेज एग्रीमेंट) पर हस्ताक्षर किए Steel Authority of India Limited (SAIL) ने अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच अब तक की सर्वश्रेष्ठ बिक्री दर्ज की, साथ ही चेकरड प्लेट्स को दोबारा पेश करते हुए अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार किया
Search
Close this search box.

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम की झलकियाँ साझा कीं

Prime Minister Narendra Modi

Greater Noida: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 एवं 2 के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सभी एक नया इतिहास रचे जाने के साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय की टीम, कैबिनेट सचिवालय और सेवा तीर्थ तथा नए भवनों के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों सहित, सभी को बधाई दी। उन्होंने इनके निर्माण से जुड़े सभी इंजीनियरों और श्रमिक साथियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

X पर पोस्‍ट की एक श्रृंखला में  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा:

“भारत के नागरिकों की सेवा के प्रति अडिग संकल्प और ‘नागरिक देवो भव’ की पवित्र भावना से प्रेरित होकर, सेवा तीर्थ को नम्रतापूर्वक राष्ट्र को समर्पित किया गया है।

सेवा तीर्थ हमेशा कर्तव्य, करुणा और ‘भारत प्रथम’ के सिद्धांत के प्रति वचनबद्धता का एक उज्ज्वल प्रतीक बना रहे। यह पीढ़ियों को निःस्वार्थ सेवा और सभी के कल्याण हेतु अथक समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे।”

“आज सेवा तीर्थ में, हमने उन फाइलों पर हस्ताक्षर किए जो गरीबों, वंचितों, हमारे मेहनती किसानों, युवा शक्ति और नारी शक्ति के सशक्तिकरण से जुड़ी हैं। मुख्य निर्णयों में शामिल हैं:

प्रधानमंत्री राहत (PM RAHAT) योजना के शुभारंभ के लिए स्वीकृति, जिसके अंतर्गत दुर्घटना के पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। यह सुनिश्चित करेगा कि प्रभावित किसी भी व्यक्ति को तुरंत चिकित्सा सहायता प्राप्त हो।”

लखपती दीदी योजना के लक्ष्य को दोगुना कर 6 करोड़ कर दिया गया है। इससे महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

कृषि अवसंरचना कोष का लक्ष्य 1 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपये किया गया है। इससे हमारे किसानों को अत्यधिक सहायता मिलेगी और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को 10,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ स्वीकृति दी गई है। इससे प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप और गहन तकनीकी (डीप-टैक) अनुसंधान को प्रोत्साहन मिलेगा।

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News