नई दिल्ली: Reserve Bank of India (RBI) को Central Banking, लंदन, यूके द्वारा ‘इनीशिएटिव ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ के लिए चुना गया है।
RBI ने सोशल मीडिया वेबसाइट X पर जानकारी देते हुए कहा, “यह सम्मान ‘.bank.in’ डोमेन लॉन्च करने के लिए दिया गया है, जिससे भारत दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने बैंकिंग प्रणाली के लिए एक सुरक्षित और विशिष्ट इंटरनेट डोमेन अनिवार्य किया है।”

RBI ने आगे कहा, “यह परिवर्तन उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ाता है, डिजिटल भुगतान धोखाधड़ी को कम करने में मदद करता है और वित्तीय स्थिरता को मजबूत करता है। इसे भारत सरकार, NIXI, IDRBT और बैंकों सहित कई हितधारकों की भागीदारी से लागू किया गया है।”






