नई दिल्ली: शुक्रवार शाम 17:45 बजे ONGC के मुंबई हाई एसेट स्थित SHP प्लेटफॉर्म पर आग लगने की घटना की सूचना मिली। स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लाया गया और आग पर काबू पा लिया गया।
ओएनजीसी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया, “10 कर्मियों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। सभी की स्थिति स्थिर है। संचालन सामान्य कर दिया गया है।”







