Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

Search
Close this search box.

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

एक्सिस मैक्स लाइफ की रिपोर्ट: जीवन बीमा वाले 90% एनआरआई के पास सालाना आय के 10 गुना से कम का कवर

Axis Max Life Insurance Limited
Axis Max Life Insurance Limited

New Delhi: एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड (“Axis Max Life” / “Company”) ने आज अपने प्रमुख प्लेटफॉर्म ‘भरोसा टॉक्स’ के एनआरआई संस्करण ‘भरोसा टॉक्स: बियॉन्ड बॉर्डर्स’ रिपोर्ट जारी किया। यह अध्ययन अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) के बदलते वित्तीय व्यवहार, जरूरतों और आकांक्षाओं को समझने के लिए यूगव (YouGov) के साथ साझेदारी में किया गया था। अध्ययन के निष्कर्ष वित्तीय रूप से अनुशासित और वैश्विक स्तर पर गतिशील भारतीयों की एक नई पीढ़ी को सामने लाने वाले हैं, जो भारत के साथ मजबूत वित्तीय और भावनात्मक संबंध बनाए रखते हुए विदेश में सक्रियता से संपत्ति बना रहे हैं। उल्लेखनीय है कि एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड (“Axis Max Life” / “Company”), को पहले मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था।

इस रिपोर्ट को एक्सिस मैक्स लाइफ द्वारा गिफ्ट सिटी, गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में जारी किया गया। कार्यक्रम के दौरान आईएफएससीए के चेयरमैन के. राजारमन; आईएफएससीए के कार्यकारी निदेशक महिपाल रेड्डी; एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ सुमित मदान; एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर राहुल तलवार और एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के हेड, ग्रोथ वर्टिकल्स उद्भव गुप्ता उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में एक वैश्विक वित्तीय केंद्र (ग्लोबल फाइनेंशियल हब) के रूप में गिफ्ट सिटी की बढ़ती भूमिका और अनिवासी भारतीयों के लिए इसके महत्व पर चर्चा करने के लिए भारत के फाइनेंशियल एवं रेगुलेटरी इकोसिस्टम के गणमान्यजन एक मंच पर आए।

अध्ययन से सामने आया है कि परिवार का भरण-पोषण करने के लिए संपत्ति बनाना और सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) की योजना बनाना एनआरआई के शीर्ष वित्तीय लक्ष्यों में शामिल है। 54 प्रतिशत एनआरआई अपनी व्यक्तिगत आय का 20 प्रतिशत से अधिक हिस्सा बचाते या निवेश करते हैं। इसके अलावा, 72 प्रतिशत के पास आय का एक अतिरिक्त स्रोत है, जिसमें निवेश से होने वाली आय सबसे आम स्रोत के रूप में उभरकर सामने आई। वित्तीय स्तर पर यह अनुशासन उनकी प्लानिंग में भी झलकता है, 78 प्रतिशत एनआरआई कम से कम हर तीन महीने में एक बार अपनी वित्तीय योजनाओं की समीक्षा करते हैं और 65 प्रतिशत लोग अपनी वित्तीय योजना में महंगाई, टैक्स और निवेश से मिलने वाले रिटर्न जैसे पहलुओं को शामिल करते हैं।

भले ही एनआरआई वैश्विक स्तर पर अपना करियर बना रहे हैं, लेकिन उनके वित्तीय जीवन और भविष्य की आकांक्षाओं में अब भी भारत की मजबूत उपस्थिति है। 51 प्रतिशत एनआरआई अपनी वार्षिक आय का 20 प्रतिशत से अधिक हिस्सा वापस भारत भेजते हैं, जबकि 72 प्रतिशत लोग हर तिमाही में कम से कम एक बार भारत में पैसा भेजते हैं। भविष्य की ओर देखें तो, 66 प्रतिशत एनआरआई को लेकर संभावना है कि वे अंततः भारत लौटेंगे। यह देश के साथ परिवार, संस्कृति और दीर्घकालिक संबंधों के सतत महत्व को दर्शाता है।

एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर सुमित मदान ने कहा, “भारत का वैश्विक प्रवासी वर्ग आज के समय में वित्तीय रूप से सबसे अधिक सक्रिय और महत्वाकांक्षी वर्गों में से एक है। ‘भरोसा टॉक्स: बियॉन्ड बॉर्डर्स’ रिपोर्ट से यह बात सामने आई है कि कैसे एनआरआई अपने परिवारों का सपोर्ट करते हुए और भारत के साथ मजबूत संबंध बनाए रखते हुए आय और निवेश की विभिन्न रणनीतियों के माध्यम से संपत्ति का निर्माण कर रहे हैं। हालांकि, इन निष्कर्षों से दीर्घकालिक स्तर पर सुरक्षा और सेवानिवृत्ति की तैयारी को मजबूत करने का एक बड़ा अवसर भी दिखा है। भारत का फाइनेंशियल इकोसिस्टम बहुत तेजी से वैश्विक बाजारों से जुड़ रहा है और ऐसे में गिफ्ट सिटी जैसे प्लेटफॉर्म एनआरआई की बदलती जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। एक्सिस मैक्स लाइफ में, हम इस वर्ग के बारे में अपनी समझ को गहरा करने और ऐसे सॉल्युशंस देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो उन्हें जीवन के किसी भी मोड़ पर वित्तीय रूप से आगे बढ़ने और फाइनेंशियल सिक्योरिटी, दोनों हासिल करने में मदद करें।”

यूगव (YouGov) के जनरल मैनेजर – इंडिया, एडवर्ड हुटासोइट ने कहा,“यह अध्ययन दिखाता है कि कोई वर्ग किस तरह एक साथ दो अर्थव्यवस्थाओं में अपना फाइनेंस मैनेज कर रहा है। एनआरआई जहां रहते हैं, वहां वे काफी अनुशासित तरीके से बचत और प्लानिंग करते हैं, फिर भी उनके वित्तीय जीवन के केंद्र में भारत ही है। लगभग तीन में से दो एनआरआई का कहना है कि वे शायद हमेशा के लिए भारत वापस आ जाएंगे। यह समझना जरूरी है कि उन्हें बेहतर सेवा देने के लिए इस ‘दोहरी स्थिति’ (डुअल एंकरिंग) को समझना अहम है। हमें खुशी है कि एक्सिस मैक्स लाइफ के साथ हमारी यह साझेदारी इस बात के लिए एक मजबूत आधार पेश करती है।”

अध्ययन के मुख्य बिंदु

गिफ्ट सिटी एनआरआई की निगाह में है, लेकिन गिफ्ट सिटी में जीवन बीमा की उन्हें खास जानकारी नहीं

एनआरआई विभिन्न देशों में अपने वित्तीय लक्ष्यों को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। इस दिशा में बढ़ते हुए 50 प्रतिशत एनआरआई पहले से ही गिफ्ट सिटी के बारे में जानते हैं, जो भारत के इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज इकोसिस्टम के प्रति लोगों के बीच बढ़ती जानकारी को दर्शाता है। हालांकि, उपलब्ध यहां समाधानों के बारे में जागरूकता अभी शुरुआती चरण में है। केवल 18 प्रतिशत ही जानते हैं कि गिफ्ट सिटी के माध्यम से जीवन बीमा उपलब्ध है और 10 प्रतिशत का कहना है कि वे इसके माध्यम से जीवन बीमा खरीदने पर विचार कर सकते हैं।

**गिफ्ट सिटी से परिचित उत्तरदाताओं से इसके माध्यम से उपलब्ध कराए जाने वाले जीवन बीमा उत्पादों पर विचार करने के सबसे प्रमुख कारणों पर बात की गई। 37 प्रतिशत ने भारत से बाहर रिटायरमेंट को सपोर्ट करने की क्षमता, 35 प्रतिशत ने एक ही प्लेटफॉर्म या प्रोवाइडर के माध्यम से वित्तीय जरूरतों को कंसोलिडेट करने और 31 प्रतिशत ने वैश्विक स्तर पर विविध निवेश विकल्पों तक पहुंच प्राप्त करने जैसे कारणों को प्रमुखता दी। क्रॉस बॉर्डर वेल्थ ट्रांसफर और विरासत योजना (लिगेसी प्लानिंग), विभिन्न देशों में पोर्टेबिलिटी और फॉरेन करेंसी डिनॉमिनेशन भी प्रमुख कारणों के रूप में उभरे हैं।

वैश्विक जीवनशैली, लेकिन भारत के साथ वित्तीय संबंध अब भी मजबूत

विदेश में करियर और संपत्ति बनाने के बावजूद एनआरआई भारत से गहराई से जुड़े हुए हैं। 72 प्रतिशत एनआरआई हर तिमाही में कम से कम एक बार भारत में पैसा भेजते हैं, जिनमें से तिहाई से अधिक लोग हर महीने पैसा भेजते हैं। इसके अलावा, 51 प्रतिशत अपनी वार्षिक व्यक्तिगत आय का 20 प्रतिशत या उससे अधिक हिस्सा वापस भारत भेजते हैं, जो परिवार को सपोर्ट करने, भविष्य के लक्ष्य एवं अपने देश में संपत्ति निर्माण में रेमिटेंस की सतत भूमिका को दर्शाता है।

भारत उनकी दीर्घकालिक योजनाओं का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है। अध्ययन से पता चलता है कि 66 प्रतिशत एनआरआई के अंततः भारत लौटने की संभावना है। लौटने के कारणों में भारतीय संस्कृति और जीवनशैली से फिर से जुड़ना, बुजुर्ग माता-पिता और परिवार के सदस्यों की देखभाल करना, जीवन यापन की कम लागत और बच्चों को उनकी पारिवारिक जड़ों के करीब पालना शामिल है।

44 प्रतिशत एनआरआई के पास जीवन बीमा; अधिकांश पॉलिसीधारकों के पास वार्षिक आय के 10 गुना से कम का कवर

प्रोटेक्शन प्रोडक्ट्स एनआरआई के वित्तीय पोर्टफोलियो का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। 50 प्रतिशत उत्तरदाताओं के पास हेल्थ इंश्योरेंस है, जबकि 44 प्रतिशत के पास जीवन बीमा है, जो उन्हें फिक्स्ड डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड और कीमती धातुओं के साथ सबसे व्यापक रूप से रखे जाने वाले वित्तीय साधनों में शामिल करता है। अध्ययन में यह भी पाया गया है कि जीवन बीमा रखने वाले 90 प्रतिशत से अधिक एनआरआई के पास अपनी वार्षिक आय के 10 गुना से कम का कवरेज है।

सर्वेक्षण में शामिल जीवन बीमा धारकों में 35 प्रतिशत ने परिवार को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने को बीमा खरीदने का प्रमुख कारण माना। 29 प्रतिशत ने दीर्घकालिक बचत या संपत्ति बनाने और 26 प्रतिशत ने परिवार में स्वयं पर आश्रित सदस्यों के लिए आय का विकल्प तैयार करने को कारण माना।

वैश्विक अनिश्चितता से वित्तीय प्राथमिकताओं को मिल रहा नया आकार

एनआरआई इन दिनों वैश्विक स्तर पर अनिश्चित माहौल का भी सामना कर रहे हैं। छंटनी और रोजगार के कम होते अवसरों सहित रोजगार बाजार से जुड़ी चिंताओं के कारण 42 प्रतिशत उत्तरदाताओं के मन में असुरक्षा की भावना है। इसके बाद आर्थिक मंदी, रिसेशन और जीवन यापन की बढ़ती लागत (41 प्रतिशत) से जुड़ी चिंताएं हैं। क्षेत्रीय संघर्ष, भू-राजनीतिक अस्थिरता, व्यापार संबंधी तनाव और व्यापक वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता में से प्रत्येक का उल्लेख 39 प्रतिशत एनआरआई ने किया।

इन चिंताओं के बावजूद, फाइनेंशियल बफर अपेक्षाकृत मजबूत दिखाई दे रहा है। लगभग तीन में से दो एनआरआई के पास एक इमरजेंसी फंड है, जो अचानक आय रुक जाने पर चार महीने से अधिक समय तक उनका सहारा बनने में सक्षम है।

‘भरोसा टॉक्स: बियॉन्ड बॉर्डर्स’ रिपोर्ट, एनआरआई संस्करण के बारे में

एक्सिस मैक्स लाइफ ने संपत्ति निर्माण, सुरक्षा और सेवानिवृत्ति को लेकर एनआरआई की बदलती जरूरतों को समझने के लिए यूगव (YouGov) के साथ साझेदारी में ‘भरोसा टॉक्स: बियॉन्ड बॉर्डर्स’ रिपोर्ट, एनआरआई संस्करण तैयार किया है। इस अध्ययन का उद्देश्य अपेक्षाकृत कम शोध का हिस्सा रहे इस ग्राहक वर्ग के बारे में समझ को गहरा करना और उनकी बदलती वित्तीय आकांक्षाओं और जरूरतों के बारे में संवाद को बढ़ावा देना है।

यह ऑनलाइन अध्ययन अक्टूबर, 2026 में तीन क्षेत्रों: जीसीसी (जीासीसी), एशिया प्रशांत और अमेरिका के 25 से 55 वर्ष की आयु के 500 एनआरआई के बीच किया गया था। उत्तरदाता भारत से बाहर रहने वाले थे, जिनमें यूएई, सऊदी अरब और अन्य जीसीसी बाजारों, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के लोग शामिल थे। तुलना करने के लिए सभी क्षेत्रों में आयु, लिंग और काम का अनुपात बनाए रखा गया था।

‘भरोसा टॉक्स’ एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का थॉट लीडरशिप प्लेटफॉर्म है, जो समकालीन भारत में विश्वास या ‘भरोसा’ के अर्थ को तलाशने के लिए समर्पित है। शोध और संवादों के माध्यम से यह प्लेटफॉर्म लोगों के वित्तीय आत्मविश्वास, सुरक्षा और भविष्य की आकांक्षाओं को आकार देने वाले कारकों को लेकर गहरी समझ विकसित करने का प्रयास करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News