मुंबई: वैश्विक ब्रांडेड ज्वेलरी कंपनी Renaissance Global Limited ने वॉशिंगटन डी.सी. में एक नया स्टोर लॉन्च किया है।
Renaissance Global Limited के चेयरमैन और ग्लोबल CEO सुमित शाह ने कहा, “वॉशिंगटन डी.सी. में हमारे पांचवें Jean Dousset बुटीक का उद्घाटन अमेरिका में हमारे रिटेल विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अब हमारे पांच बुटीक संचालित हो रहे हैं और अगले पांच महीनों में तीन और बुटीक खोलने की योजना है। हम FY27 के अंत तक अपने नेटवर्क को आठ बुटीक तक विस्तारित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमारा ध्यान अपने स्वामित्व वाले ब्रांडों के विस्तार और उच्च विकास तथा उच्च मार्जिन वाले D2C अवसरों का लाभ उठाने पर बना हुआ है।”







