Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

Search
Close this search box.

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

इज़्मो माइक्रोसिस्टम्स ने रक्षा एवियोनिक्स के लिए स्वदेशी पिच डिटेक्टर विकसित कर सफलतापूर्वक प्रमाणित किया

Pitch Detector for Defence Avionics (Representative Image)
Pitch Detector for Defence Avionics (Representative Image)

नई दिल्ली: izmo Limited ने आज घोषणा की कि उसकी सेमीकंडक्टर सहायक कंपनी izmo Microsystems Pvt. Ltd. ने स्वदेशी पिच डिटेक्टर (Pitch Detector) का सफलतापूर्वक विकास और रक्षा योग्यता परीक्षण पूरा कर लिया है। यह एक महत्वपूर्ण एवियोनिक्स उपकरण है, जो विमान के पिच एटीट्यूड (ऊपर-नीचे झुकाव की स्थिति) को महसूस करता है और जाइरोमैग्नेटिक कंपास नेविगेशन सिस्टम को सुधार संबंधी डेटा उपलब्ध कराता है। इस उपकरण का उपयोग वर्तमान में सक्रिय सेवा में शामिल कई सैन्य विमानों और हेलीकॉप्टर प्लेटफॉर्म में किया जाता है।

मूल विदेशी पिच डिटेक्टर की आपूर्ति उसके विदेशी निर्माता से अनियमित और सीमित थी। इससे इस उपकरण पर निर्भर प्लेटफॉर्म के संचालन में चुनौतियां पैदा हो रही थीं। इस समस्या के समाधान के लिए izmo Microsystems ने पूरी तरह स्वदेशी विकल्प विकसित करने का कार्यक्रम शुरू किया, ताकि आयातित उपकरणों पर निर्भरता कम की जा सके और घरेलू आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाया जा सके।

कंपनी ने मूल उपकरण के डिजाइन संबंधी दस्तावेज उपलब्ध न होने के बावजूद इसकी री-इंजीनियरिंग की। आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स को नए सिरे से डिजाइन किया और भारत में ही इसका पूरी तरह अनुकूल प्रतिस्थापन उपकरण तैयार किया। इस उपकरण का विकास और निर्माण बेंगलुरु स्थित कंपनी की DSIR से मान्यता प्राप्त उन्नत सेमीकंडक्टर पैकेजिंग सुविधा में किया गया। इसके बाद इसे सैन्य विश्वसनीयता मानक MIL-PRF-38534 के अनुरूप सफलतापूर्वक योग्य घोषित किया गया।

यह उपलब्धि izmo Microsystems की उत्पाद विकास से जुड़ी संपूर्ण क्षमता को दर्शाती है, जिसमें डिजाइन और इंजीनियरिंग से लेकर निर्माण तथा योग्यता परीक्षण तक की प्रक्रियाएं शामिल हैं।

ये एकीकृत क्षमताएं कंपनी को रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में स्वदेशीकरण के व्यापक अवसरों पर काम करने में सक्षम बनाती हैं। विशेष रूप से ऐसे मामलों में, जहां आयातित उपकरण पुराने हो चुके हैं, उनकी खरीद मुश्किल है या उनके मूल निर्माता ने उनका समर्थन बंद कर दिया है।

यह विकास izmo Microsystems के प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म की बढ़ती परिपक्वता को भी दर्शाता है, जिसमें उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन के साथ उच्च विश्वसनीयता वाली सेमीकंडक्टर पैकेजिंग और विनिर्माण क्षमताएं शामिल हैं। ये क्षमताएं रक्षा, एयरोस्पेस, सिलिकॉन फोटोनिक्स और अन्य उन्नत सेमीकंडक्टर अनुप्रयोगों में कंपनी की गतिविधियों को समर्थन प्रदान करती हैं।

वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत का रक्षा बजट 27.85 लाख करोड़ रुपये है, जिसमें पूंजीगत व्यय के लिए 72.19 लाख करोड़ रुपये शामिल हैं। यह रक्षा आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता के प्रति सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्वदेशी खरीद और आयात के विकल्प के रूप में घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने पर बढ़ते जोर के बीच izmo Microsystems को रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अपनी इंजीनियरिंग और विनिर्माण क्षमताओं के इस्तेमाल के नए अवसर दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Recent News

Follow Us

Related News