नई दिल्ली: विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) ब्लॉक मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए 30 अक्टूबर को ‘जनता की अदालत’ आयोजित करेगा।
कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “संविधान को बचाने और वोट चोरों को हराने के हमारे प्रयास में INDIA ब्लॉक 30 अक्टूबर को एक महत्वपूर्ण ‘जनता की अदालत’ आयोजित करेगा। इसमें वोट चोर सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए जनता का फैसला स्पष्ट और बुलंद आवाज में सुनाया जाएगा।”
केसी वेणुगोपाल ने आगे कहा, “इस ‘जनता की अदालत’ के बाद हम ‘वोट चोरी’ के खिलाफ ‘दिल्ली चलो’ मार्च निकालेंगे, जिसका समापन 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होगा। इसमें कम से कम 10 लाख जागरूक नागरिक शामिल होंगे।”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने INDIA ब्लॉक के सभी दलों से संपर्क कर अपने नेताओं और सदस्यों को इस अवधि के दौरान पूरी ताकत के साथ दिल्ली में मौजूद रहने का अनुरोध किया है।
In our effort to save the Constitution and defeat the Vote Chors, INDIA bloc will be holding a crucial Public Impeachment proceeding on 30th October – where the public’s verdict to remove the Vote Chor CEC Gyanesh Kumar will be delivered loud and clear.
After this Public Impeachment, we will hold a Dilli Chalo March against Vote Chori culminating at Ramleela Maidan on November 1st, where at least a million concerned citizens will participate.
Hon’ble INC President Sh. Mallikarjun @kharge ji has reached out to all INDIA Bloc parties requesting their leaders and members are present in Delhi during this period in full force.
— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) October 24, 2026







