Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

मारुति सुजुकी ने VICTORIS AURUM पेश की

नई VICTORIS AURUM एडिशन में फ्रंट, साइड और रियर स्किड प्लेट के डिजाइन तथा व्हील आर्च पर कॉपर रंग के इंसर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा, फ्रंट ग्रिल, फेंडर, बंपर, बॉडी साइड मोल्डिंग और डोर वाइजर पर आकर्षक क्रोम एक्सेसरीज लगाई गई हैं। इसमें सभी मौसमों के लिए नए 3D केबिन मैट, 3D बूट मैट और रियर ट्रंक सिल गार्ड भी दिए गए हैं।
नई VICTORIS AURUM एडिशन में फ्रंट, साइड और रियर स्किड प्लेट के डिजाइन तथा व्हील आर्च पर कॉपर रंग के इंसर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा, फ्रंट ग्रिल, फेंडर, बंपर, बॉडी साइड मोल्डिंग और डोर वाइजर पर आकर्षक क्रोम एक्सेसरीज लगाई गई हैं। इसमें सभी मौसमों के लिए नए 3D केबिन मैट, 3D बूट मैट और रियर ट्रंक सिल गार्ड भी दिए गए हैं।

नई दिल्ली: मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (मारुति सुजुकी) अपनी ‘Got it All’ SUV VICTORIS की पहली वर्षगांठ के अवसर पर नई AURUM Edition पेश कर रही है। युवाओं, महत्वाकांक्षी और तकनीक के प्रति जागरूक ग्राहकों के लिए डिजाइन और विकसित की गई VICTORIS ने अपने पहले साल में ही ग्राहकों का दिल जीत लिया है। इसने पैसेंजर व्हीकल (PV) श्रेणी में किसी नए मॉडल की लॉन्चिंग के पहले वर्ष में सबसे अधिक कारें बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। डिजिटल तकनीक के साथ सहज रूप से जुड़ी पीढ़ी के लिए विकसित इस तकनीक से लैस SUV की नई वर्षगांठ विशेष VICTORIS AURUM Edition को Strong Hybrid तकनीक और EV मोड के साथ 22,990 रुपये की किट कीमत पर लॉन्च किया गया है।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग एवं सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने कहा, “आज के गतिशील युवा, जो सब कुछ हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए ‘Got it All’ SUV के रूप में परिकल्पित VICTORIS ने वास्तव में खरीदारों का दिल जीत लिया है। इसकी पहली वर्षगांठ मनाते हुए यह उल्लेखनीय है कि VICTORIS ने 1.5 लाख और 1 लाख बिक्री के आंकड़े सबसे तेजी से हासिल करने वाली पैसेंजर व्हीकल बनकर रिकॉर्ड कायम किया है। इसके साथ ही, लॉन्चिंग के पहले वर्ष में इसने भारत में किसी भी कार की तुलना में सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है। इन असाधारण उपलब्धियों को देखते हुए हम VICTORIS AURUM Edition Strong Hybrid पेश कर रहे हैं। इसमें आकर्षक बदलाव किए गए हैं, जो निश्चित रूप से लोगों का ध्यान खींचेंगे और हमारे मूल्यवान ग्राहकों के लिए इस त्योहारी सीजन को और भी खास बनाएंगे। नई AURUM Edition के लिए शाहिद कपूर के साथ हमारी साझेदारी भी VICTORIS की आधुनिक अपील को और बेहतर बनाएगी।”

सोने के लिए इस्तेमाल होने वाले लैटिन शब्द के नाम पर रखी गई AURUM, VICTORIS के शानदार पहले वर्ष को दर्शाती है। इस दौरान रिकॉर्ड बिक्री के प्रदर्शन ने उद्योग जगत में व्यापक पहचान दिलाई है। Strong Hybrid तकनीक से लैस VICTORIS AURUM Edition की पेशकश तकनीक को जल्द अपनाने वाले गतिशील युवा ग्राहकों को आकर्षित करेगी।

नई मारुति सुजुकी VICTORIS AURUM Edition को एक खास डिजाइन थीम के साथ तैयार किया गया है। इसमें आगे, किनारों और पीछे की स्किड प्लेटों के डिजाइन तथा व्हील आर्च पर कॉपर रंग के इंसर्ट दिए गए हैं। फ्रंट ग्रिल, फेंडर, बंपर, बॉडी साइड मोल्डिंग और डोर वाइजर के लिए आकर्षक क्रोम एक्सेसरीज के साथ सभी मौसमों के अनुकूल नए 3D केबिन मैट, 3D बूट मैट और रियर ट्रंक सिल गार्ड इसे VICTORIS AURUM Edition को एक अलग पहचान देते हैं।

नई VICTORIS AURUM Edition की खास अपील को और बढ़ाने के लिए बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के साथ साझेदारी की गई है। इसके जरिए भारतीय सिनेमा के सबसे गतिशील और बहुमुखी समकालीन सितारों में से एक को ‘Got it All’ SUV के साथ जोड़ा गया है। असीम ऊर्जा, विशिष्ट स्टाइल और प्रीमियम लाइफस्टाइल अनुभवों के प्रति जुनून के साथ शाहिद आज के युवा भारत की छवि को बखूबी दर्शाते हैं। वह ऐसी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो समझौता करने से इनकार करती है और हमेशा आगे बढ़ती रहती है। यह स्वाभाविक तालमेल VICTORIS के दर्शन से मेल खाता है—उन लोगों के लिए तैयार की गई SUV, जो जिंदगी से अधिक की अपेक्षा रखते हैं और इसे पूरे उत्साह के साथ जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Follow Us