New Delhi: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के व्यावसायिक अध्ययन और कौशल विकास विभाग एवं संस्थान नवाचार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय ग्रामीण महिला कला विकास कार्यशाला ‘मंडलाकृति‘ का मंगलवार को आयोजन किया गया। प्रोजेक्ट ‘कला शक्ति‘ के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर मंडला कला का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के कौशल विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक अध्ययन विभाग द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किया गया यह प्रयास सराहनीय है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे। संस्थान नवाचार परिषद की अध्यक्ष एवं कार्यक्रम की संयोजक प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की रचनात्मकता को निखारकर उन्हें स्टार्ट-अप और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के सह संयोजक प्रो. आशीष माथुर जी ने कहा कि विभाग कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार के नेतृत्व में लगातार क्षेत्र की महिलाओं के कौशल उन्नयन के लिए कार्य कर रहा है। कार्यशाला का संचालन एवं समन्वय डॉ. ऋचा, डॉ. सुनील कुमार, शालू सैनी एवं नसीब फौगाट द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को मंडला आर्ट बनाना, रंगों का संयोजन और उसके उत्पादों को बाजार में बेचने की तकनीक सिखाई गई। इस अवसर पर राजनीतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. मुकेश मिश्रा, डॉ. सुयश मिश्रा, डॉ. कविता वर्मा सहित विभाग के अन्य प्राध्यापक, विद्यार्थी बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहे।








The part about teaching mandala art along with color coordination and then how to actually sell the products stands out, since skill without a market connection rarely leads to income. One practical tweak: before the next workshop, ask each participant to bring one finished piece and a rough cost sheet covering material, time and a minimum selling price. That single step turns the training into a business conversation and helps everyone see whether the numbers work before they invest more.
The variety of games here is insane. I never run out of things to try and the customer support is always helpful. br345ok is my go-to spot now.
Fast access and no annoying pop-ups. It makes the whole gaming experience so much more enjoyable. Just use the piala88login and you are good to go.