नई दिल्ली: सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI) और Hintco GmbH ने गैर-जैविक मूल के नवीकरणीय ईंधनों (RFNBOs) के व्यापार के लिए प्रस्तावित भारत-जर्मनी द्विपक्षीय H2Global टेंडर की तैयारी, विकास और कार्यान्वयन हेतु एक रूपरेखा समझौते की प्रमुख शर्तों पर सहमति जताई है।
यह रूपरेखा समझौता नवंबर 2024 में SECI और H2Global के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (MoU) तथा दोनों संगठनों के बीच हुई बाद की चर्चाओं पर आधारित है।
SECI ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी देते हुए कहा, “आवश्यक सरकारी मंजूरियों के अधीन, SECI और Hintco संबंधित सरकारों के परामर्श से प्रस्तावित संयुक्त टेंडर की विस्तृत तैयारियां करेंगे। यह पहल हरित हाइड्रोजन और नवीकरणीय ईंधनों के क्षेत्र में भारत-यूरोपीय संघ (EU) सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है। साथ ही, यह गैर-जैविक मूल के नवीकरणीय ईंधनों (RFNBOs) के अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए मार्ग विकसित करने में भी सहयोग करेगी।”







