नई दिल्ली: जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के सत्र ‘दबावपूर्ण व्यापार कार्रवाई के जरिए खाद्य पदार्थों का हथियारीकरण’ को संबोधित करते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हमारा साझा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होना चाहिए कि भोजन सुरक्षा, स्थिरता और सहयोग का स्रोत बना रहे।
पीयूष गोयल ने यह भी रेखांकित किया कि हमें खाद्य आपूर्ति श्रृंखलाओं के हथियारीकरण और देशों द्वारा घरेलू नीतिगत उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा खाद्य सुरक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनाए गए वैध उपायों के बीच स्पष्ट अंतर करना चाहिए।







