Bharat Neeti

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

भारत नीति

Be Ahead With Economy And Policy Updates

पारादीप पोर्ट पर उतरा 16.5 मीटर ड्राफ्ट वाला अब तक का सबसे बड़ा ‘केपसाइज़’ जहाज़

MV Mineral Kwangyang
MV Mineral Kwangyang

नई दिल्ली: पारादीप पोर्ट अथॉरिटी (PPA) ने गहरे ड्राफ्ट वाले पोतों के संचालन के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पोर्ट ने वेस्टर्न डॉक-1 (WD-1) पर एमवी मिनरल क्वांगयांग को सफलतापूर्वक उतार दिया है। यह पारादीप पोर्ट पर 16.5 मीटर ड्राफ्ट वाला पहला कैपसाइज पोत है।

292 मीटर लंबे इस पोत ने ऑस्ट्रेलिया के हे पॉइंट से यात्रा की और अपने साथ 1,52,702 मीट्रिक टन कोकिंग कोल लेकर आया है। पोत की सफल बर्थिंग से बड़े और गहरे ड्राफ्ट वाले जहाजों को संभालने की पारादीप पोर्ट की क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है।

MV Mineral Kwangyang
MV Mineral Kwangyang

पारादीप पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन सुशांत कुमार पुरोहित ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए टीम PPA और टीम JPPL को बधाई दी। उन्होंने इसे पोर्ट की परिचालन क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस उपलब्धि पर जिंदल स्टील इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि वेस्टर्न डॉक-1 पर पहले कैपसाइज पोत एमवी मिनरल क्वांगयांग की सफल बर्थिंग जिंदल पोर्ट्स के लिए महत्वपूर्ण प्रगति है और यह भारत के समुद्री बुनियादी ढांचे में पारादीप की बढ़ती भूमिका को मजबूत करती है।

MV Mineral Kwangyang
MV Mineral Kwangyang

जिंदल स्टील इंडिया ने कहा कि 292 मीटर लंबा, 16.5 मीटर ड्राफ्ट वाला और 1,52,702 मीट्रिक टन कार्गो से लदा यह पोत इस उपलब्धि को यादगार बनाता है। कंपनी ने कहा कि चेयरमैन सांसद नवीन जिंदल के नेतृत्व में वह भारत के समुद्री बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You are warmly welcomed to India’s first On-Demand News Platform. We are dedicated to fostering a democracy that encourage diverse opinions and are committed to publishing news for all segments of the society. If you believe certain issues or news stories are overlooked by mainstream media, please write to us. We will ensure your news is published on our platform. Your support would be greatly appreciated if you could provide any relevant facts, images, or videos related to your issue.

Contact Form

Newsletter

Follow Us

Related News