नई दिल्ली: वैश्विक फिनटेक प्लेटफॉर्म Pine Labs ने आज जयराम कार्तिक को अपना चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर (COO) नियुक्त करने की घोषणा की। अपनी नई भूमिका में जयराम भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कंपनी के ऑपरेशंस और मर्चेंट एक्सपीरियंस का नेतृत्व करेंगे। वह टेक्नोलॉजी-आधारित ऑपरेटिंग मॉडल तैयार करने पर काम करेंगे, जिसका उद्देश्य समूह के लिए सहज, भरोसेमंद और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप ग्राहक एवं मर्चेंट अनुभव सुनिश्चित करना है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब Pine Labs अपनी अगली विकास यात्रा को समर्थन देने के लिए परिचालन क्षमताओं को मजबूत कर रही है।
जयराम को ऑपरेशंस, रिस्क, एनालिटिक्स और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। कारोबार को तेजी, भरोसे और सरलता बनाए रखते हुए बड़े स्तर पर विस्तार देने का उनका व्यापक अनुभव रहा है। उन्होंने American Express, Citibank, Amazon, Tata और Razorpay में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाई हैं। इन कंपनियों में उन्होंने बड़े पैमाने पर परिचालन बदलावों का नेतृत्व किया और ऑपरेटिंग मॉडल को मजबूत करने तथा मर्चेंट की एंड-टू-एंड जर्नी को मानकीकृत करने की जिम्मेदारी संभाली।
जयराम Pine Labs में इस विश्वास के साथ शामिल हुए हैं कि टिकाऊ विकास की नींव बेहतर मानवीय अनुभव और टेक्नोलॉजी-आधारित सेवाओं में निहित है।
Pine Labs के CEO बी अमरीश राउ ने कहा, “फिनटेक का भविष्य केवल हमारे द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों से तय नहीं होगा, बल्कि इस बात से भी तय होगा कि हम उच्च गुणवत्ता वाले ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिए टेक्नोलॉजी और ऑपरेशंस को कितनी प्रभावी ढंग से एक साथ ला पाते हैं। आज Pine Labs 20 से अधिक देशों में काम कर रही है और अपने वैश्विक विस्तार को आगे बढ़ाने के लिए एक एकीकृत परिचालन उत्कृष्टता मॉडल तैयार करना हमारी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। तेजी से बढ़ते कारोबारों के लिए जटिल परिचालन प्रक्रियाओं को सरल और सुव्यवस्थित करने में जयराम की विशेषज्ञता हमारी अगली वैश्विक विकास यात्रा के लिए जरूरी आधार को मजबूत करने में मदद करेगी।”
Pine Labs के चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर जयराम कार्तिक ने कहा, “फिनटेक में अगला प्रतिस्पर्धात्मक लाभ ग्राहकों के लिए जटिल प्रक्रियाओं को सरल बनाने से आएगा। इसके लिए टेक्नोलॉजी, ऑपरेशंस और अनुभव को एकीकृत रूप से काम करने की जरूरत है। Pine Labs ने एक मजबूत वैश्विक कारोबार खड़ा किया है और मैं उस परिचालन आधार को मजबूत करने और विस्तार देने में योगदान देने को लेकर उत्साहित हूं, जो कंपनी को तेजी से आगे बढ़ने, मानकीकरण के जरिए ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने और विभिन्न बाजारों में दीर्घकालिक भरोसा कायम करने में सक्षम बनाएगा।”







